करण जौहर ने उठा लिया है बड़ा कदम, लगातार कहा जा रहा है सुशांत सिंह राजपूत का हत्यारा
करण जौहर को लगातार सुशांत सिंह राजपूत का हत्यारा बताया जा रहा है और ट्विटर पर उनके खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। और अब करण जौहर का भी सब्र जवाब दे चुका है और उन्होंने कुछ ऐसा कदम उठाया है जो शायद वो कभी ना करते।
Recommended Video
एक तरफ करण जौहर ने अपना फोन नंबर बदल दिया है तो दूसरी तरफ उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से हर किसी को अनफॉलो कर दिया है। इस सफाई अभियान में उनके चहेते आलिया भट्ट, वरूण धवन सहित दर्जन भर सितारे शामिल हैं।

अब करण जौहर ट्विटर पर केवल 8 लोगों को फॉलो करते हैं। इनमें धर्मा प्रोडकशन्स के CEO अपूर्व मेहता, धर्मा प्रोडक्शन्स का ट्विटर हैंडल, धर्मा प्रोडक्शन्स का नया पैरेलल धर्माटिक इंटरटेनमेंट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हैं।
इसके अलावा, करण जौहर तीन स्टार्स को फॉलो करते हैं - अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान और अक्षय कुमार। करण जौहर ने साफ कर दिया है कि अब वो केवल अपने काम से काम रखेंगे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications












