करण जौहर को विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का नहीं मिला था न्योता, विकी को सामने मारा करारा ताना

कॉफी विद करण के ताज़ा एपिसोड में विकी कौशल अपनी ज़िंदगी के बारे में ढेर सारी बातें करते दिखे। और ये ज़िंदगी हाल ही में कितनी ज़्यादा बदल गई, इस बारे में भी बात करते दिखे। लेकिन इन सबसे पहले, विकी कौशल को करण जौहर के तानों का बारिश में भीगना पड़ा। करण जौहर ने विकी कौशल को ताना मारा कि उन्होंने और कैटरीना ने उन्हें शादी में नहीं बुलाया।

विकी इस बात को इग्नोर कर देना चाहते थे लेकिन करण जौहर ने विकी को इस बात को इग्नोर नहीं करने दिया। आखिरकार, विकी कौशल को करण से इस बात के लिए माफी मांगनी पड़ी।

karan-johar-takes-a-brutal-dig-at-vicky-kaushal-for-not-inviting-him-to-his-wedding-with-katrina

इसके बाद करण जौहर ने ढेर सारे मीम्स शेयर किए जो विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी पर बने थे। विकी कौशल ने भी कैटरीना कैफ के बारे में ढेर सारे खुलासे किए।

Recommended Video

Koffee with Karan7: Vicky Kaushal ने बताया, क्यों होती Katrina Kaif के साथ Fight! *Bollywood
ढेर सारे मीम्स

ढेर सारे मीम्स

करण जौहर ने विकी कौशल की प्राइवेट शादी को ना सिर्फ खुद ट्रोल किया बल्कि वो ढेर सारे मीम्स लेकर आए जो उनकी प्राइवेट शादी पर बने थे। एक मीम ने लिखा था कि ये शादी इतनी प्राइवेट है कि पंडित जी को भी जाने की अनुमति नहीं है। वहीं एक ने लिखा कि ये शादी इतनी निजी है कि विकी और कैटरीना खुद भी नहीं जा रहे हैं। करण, सिद्धार्थ और विकी तीनों ही इन मीम्स पर हंसते नज़र आए।

दारू वाला कॉल

दारू वाला कॉल

करण जौहर ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले कैटरीना को नशे में कॉल किया। वो और आलिया वाइन पी रहे थे और काफी इमोशनल हो चुके थे। इसके बाद दोनों ने कैटरीना को कॉल किया क्योंकि कैटरीना उन दोनों के काफी करीब थीं। विकी ने मीम्स के बारे में बताया कि उनके दोस्तों का ग्रुप लगातार ये मीम्स शेयर करता रहता था और वो सब मिलकर ये मीम्स इंजॉय कर रहे थे।

काउच को क्रेडिट

काउच को क्रेडिट

करण जौहर ने विकी कौशल और कैटरीना कैफ के रिश्ते का पूरा क्रेडिट अपने काउच को दिया। विकी ने भी अपना दिल पकड़कर गिरना याद किया और एक बार फिर से वही रिएक्शन दिया। दरअसल, पिछली बार जब विकी कौशल इस काउच पर आए थे तो उससे पहले कैटरीना कैफ कॉफी विद करण के लिए शूट कर चुकी थीं। कैटरीना से पूछा गया था कि एक आदमी जिसके साथ आपकी जोड़ी अच्छी लगेगी तो उन्होंने तुरंत विकी कौशल का नाम लिया था। फिर उस सीज़न में विकी कौशल और आयुष्मान खुराना आए और विकी को ये बात बताई गई तो वो काउच पर ही गिर पड़े। इस बार भी विकी ने वही रिएक्शन दोहराया।

कैटरीना से मिले भी नहीं थे

कैटरीना से मिले भी नहीं थे

विकी ने बताया कि पिछली बार वो रिएक्शन झूठा नहीं था क्योंकि उन्हें ये बात हज़म करना ही मुश्किल हो रहा था कि कैटरीना कैफ जानती हैं कि विकी कौशल नाम का एक एक्टर भी है। विकी कौशल ने ये भी कुबूल किया कि उस समय तक वो कैटरीना कैफ से पहले कभी मिले भी नहीं थे। इसलिए उनके लिए ये बहुत बड़ी बात थी कि कैटरीना कैफ जैसी सुपरस्टार को उनका नाम पता है।

कैसे हुई पहली मुलाकात

कैसे हुई पहली मुलाकात

करण जौहर ने बताया कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ की पहली मुलाकात, कॉफी विद करण के उस एपिसोड के काफी बाद ज़ोया अख्तर के घर पर हुई थी जहां एक पार्टी थी। इस पार्टी में भी विकी और कैटरीना को साथ देखकर किसी को नहीं लगा था कि कुछ सालों बाद ये दोनों शादी कर लेंगे।

कैटरीना के बारे में खुलासे

कैटरीना के बारे में खुलासे

शो के दौरान विकी ने कैटरीना के बारे में भी कुछ खुलासे किए। विकी ने बताया कि कैटरीना की फिल्म फितूर उन्हें पसंद नहीं है। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि उन दोनों में से कैटरीना ज़्यादा अच्छी कुक हैं और ज़्यादा रोमांटिक भी। लेकिन जब बच्चों की बात आती है तो विकी कौशल बच्चों को बेहतर तरीके से हैंडल कर पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X