आमिर खान के बाद, करण जौहर ने भी प्रधानमंत्री के इस अभियान में दिया सपोर्ट- देंखे ट्विट
आमिर खान के बाद अब निर्माता- निर्देशक करण जौहर ने भी प्लास्टिक के खिलाफ आंदोलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सपोर्ट किया है। प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा, हम गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए 2 अक्टूबर को पूरे देश में प्लास्टिक के खिलाफ एक नए जन आंदोलन की नींव रखेंगे। बॉलीवुड सेलेब्स प्रधानमंत्री के इस अभियान में अपना सहयोग जाहिर कर रहे हैं।
करण जौहर ने ट्विट करते हुए लिखा है कि- ना सिर्फ इस देश का नागरिक होने के नाते बल्कि दुनिया की बेहतरी और प्रकृति के लिए हमें इस महत्वपूर्ण अभियान में साथ आना चाहिए। हम सब प्रकृति का हिस्सा हैं। करण जौहर ने लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग को इस साल गांधी जयंती को 'भारत माता को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने' के दिवस के तौर पर मनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने देश की सभी नगरपालिकाओं, नगरनिगमों, जिला-प्रशासनों, ग्राम-पंचायतों, सरकारी-गैरसरकारी सभी व्यवस्थाओं, संगठनों और नागरिकों से अपील की कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक के उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने की दिशा में काम करें।


Click it and Unblock the Notifications











