..................... NCB के समन का करण जौहर ने दिया जवाब, कहा- 'नहीं किया पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल'! Karan Johar submits written reply to NCB, denying usage of drugs at his party 2019 viral video - Hindi Filmibeat

NCB के समन का करण जौहर ने दिया जवाब, कहा- 'नहीं किया पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल'!

फिल्ममेकर करण जौहर को साल 2019 की वायरल पार्टी वीडियो को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने समन भेजा था। जिसे लेकर अब करण जौहर ने अपना जवाब जमा कर दिया है। गुरुवार को एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शन के करण जौहर को समन भेजा था। एनडीटीवी रिपोर्ट की मानें तो करण जौहर ने लिखित जवाब एनसीबी को जमा कर कहा है कि उनकी पार्टी में किसी भी तरह के ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया गया था।

बताया जा रहा है कि करण जौहर ने समन का जवाब अपने वकील व स्टाफ की मदद से दिया है। उन्होंने लिखित में जवाब व पेनड्राइव भी समिट करवाई है। अभी इस पर एनसीबी या करण जौहर का जवाब सामने नहीं आई है।

बता दें करण जौहर की साल 2019 में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद कथिततौर पर आरोप लगा कि फिल्मकार की पार्टी में दूसरे स्टार्स भी ड्रग्स का सेवन कर रहे थे। इस वीडियो में विकी कौशल, दीपिका पादुकोण, नताशा दलाल, वरुण धवन समेत कई स्टार्स नजर आ रहे थे।

शाहरुख खान की 'पठान' से तगड़ी खबर, सलमान खान ही नहीं ऋतिक रोशन भी आएंगे नजर!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X