सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म देल बेचारा से करण जौहर का है तगड़ा कनेक्शन, ये रही डिटेल्स
सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन सुशांत की फिल्में हमेशा के लिए उनकी याद दिलवाती रहेंगी। उनकी आखिरी फिल्म "दिल बेचारा" लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल में ही मुकेश छाबरा द्वारा निर्देशित फिल्म "दिल बेचारा" का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दुनियाभर में करोड़ों लोगों का प्यार मिला। "दिल बेचारा" के लीड एक्टर सुशांत ने 14 जून को सुसाइड कर देशभर को हैरानी में डाल दिया था।
इसके बाद से लगाातार नेपोटिज्म की बहस जारी है। साथ ही करण जौहर, सलमान खान, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, सोनाम कपूर, महेश भट्ट समेत तमाम स्टार्स को ट्रोल किया गया। इन पर गुटबाजी व नेपोटिज्म का आरोप लगा। इस बहस में करण जौहर का नाम सबसे ज्यादा लिया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं करण जौहर का "दिल बेचारा" फिल्म से एक खास कनेक्शन है।
Recommended Video
"दिल बेचारा" फिल्म के डायलॉग शशांक खेतान ने लिखे हैं। वही शशांक खेतान जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर राइटर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन से किया था।


Click it and Unblock the Notifications