..................... टशन में निकले करण जौहर की इस हरकत पर पुलिस ने रोका, और फिर जो हुआ वो कौमरों में हो गया रिकॉर्ड Karan Johar stopped bu police office at mumbai airport for checking karana johar viral video - Hindi Filmibeat

टशन में निकले करण जौहर की इस हरकत पर पुलिस ने रोका, और फिर जो हुआ वो कैमरों में हो गया रिकॉर्ड

Karan Johar

Karan Johar Stopped On Airport: बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर अपनी आगामी निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। करण जौहर को मंगलवार को मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षाकर्मियों ने रूटीन चेकिंग के लिए रोक लिया।

करण जौहर जो पैपराजी के साथ दोस्ताना व्यवहार करने के लिए जाने जाते हैं, ने उनके लिए पोज दिया और बिना चेकिंग कराए एंट्री गेट से आगे बढ़ने लगे। तभी एक सुरक्षकर्मी ने उन्हें रोक दिया। जिसका वीडियो विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

वीडियो में करण जौहर को काले रंग की टी-शर्ट और सफेद जैकेट के साथ बैगी ब्लैक जॉगर्स पहने देखा जा सकता है। करण जौहर ने काला धूप का चश्मा भी लगाया हुआ है और उन्हें एक बड़ा बैग भी ले जाते देखा गया।

'माई नेम इज खान' के निर्देशक करण जौहर को एयरपोर्ट पर एक सुरक्षाकर्मी ने अपना आईडी और यात्रा संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा। करण ने अपने दस्तावेज निकाले और एयरपोर्ट सिक्योरिटी को सौंप दिया। सुरक्षाकर्मियों द्वारा चेकिंग के बाद करण एयरपोर्ट के अंदर चले गए।

यह स्पष्ट नहीं है कि करण काम के सिलसिले में शहर छोड़कर गया या वह छुट्टी मनाने के लिए गए। बता दें कि करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन खुद से जुड़े अप्डेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

Read more about: karan johar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X