मतदान के अधिकार को लेकर करण जौहर ने इस तरह से फैलाई जागरूकता!
राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने नागरिकों के मतदान अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 'Koo App' का सहारा लिया है। भारत में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है। इसे लेकर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। करण जौहर ने कहा है कि.. "भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और मतदान हर मतदाता का अधिकार है।
कल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है और इस मौके पर मैं सभी को पहले से याद दिलाना चाहता हूं कि वोट देने के अपने अधिकारों का इस्तेमाल करना न भूलें।"

हाल ही में करण जौहर कई सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव आगामी 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच आयोजित होने जा रहे हैं।
इन चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि इस वक्त सोशल मीडिया पर करण जौहर के इस पोस्ट की काफी सराहना की जा रही है। करण जौहर अक्सर किसी ना किसी करण सुर्खियों में रहते हैं।
इस वक्त उनके प्रोडक्शन की कई फिल्में चर्चा में चल रहीं हैं और सोशल मीडिया पर उनको लेकर किसी ना किसी तरह का अपडेट सामने आता रहता है।


Click it and Unblock the Notifications