करण जौहर को करण 'जोकर' कहता है उनका बेटा यश- ट्वीट कर किया खुलासा

निर्माता निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है जो काफी वायरल हो रहा है। निश्चित ही आपको ये बात सुनकर हंसी आ सकती है। उन्होने एक ट्वीट करते हुए अपने बेटे यश को लेकर एक बात कही कि वो करण जौहर को क्या नाम से बुलाता है। दरअसल यश करण जौहर नहीं बल्कि करण 'जोकर' कहकर उनको बुलाता है। करण जौहर ने इस बात का खुलासा खुद किया है और एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि.. 'मेरा बेटा मुझे करण जोकर कहकर बुलाता है, लगता है वो मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करता है।'

इस ट्वीट के बाद करण के फैंस उनको काफी कमेंट्स कर रहे हैं और कई लोग मजाक भी कर रहे हैं। बता दें कि करण जौहर के यश रूही के पिता है। उनके बच्चे अक्सर खबरों में छाए रहते हैं और बच्चा पार्टी में नजर आते हैं।

karan johar, करण जौहर

करण जौहर इस समय कई प्रोजेक्ट से जुड़े हैं लेकिन हाल ही में उन्होने फिल्म शेरशाह का एक पोस्टर रिलीज किया था जिसको वो खुद प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। बता दें कि सिद्धार्थ ने अपने जन्मदिन के मौके पर पहला लुक रिलीज किया था। करण जौहर की बात करें तो काफी समय से उनको एक बड़ी हिट की तलाश है जो कि शायद शेरशाह से पूरी हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X