#Relax: किसी पर S*X के लिए कीचड़ उछालने से जेल नहीं होती!
करण जौहर हमेशा दो टूक बातें करते हैं, वो कभी भी किसी भी शब्द पर इधर उधर गोलमोल बातें नहीं करते हैं। और यही कारण हैं कि लोग करण जौहर की बातों के फैन हो जाते हैं। अब वो धीरे धीरे गे शब्द पर भी खुलकर बाहर आ रहे हैं।
फिलहाल करण जौहर आईफा 2017 का हिस्सा बनने के लिए न्यूयॉर्क में हैं लेकिन उनकी बिंदास बातों में कोई रूकवाट नहीं आई है। करण ने एक ट्वीट कर कई लोगों को शर्मिंदा कर दिया।

करण जौहर ने लिखा कि किसी को GAY बोलना, उसे रंडी बोलना, उसे मोटा कहना, पतला कहना, इन सब बातों के लिए किसी को जेल नहीं की जा सकती। क्योंकि आप पहले से ही जेल में रह रहे हैं।
वहीं करण ने आगे लिखा कि उम्मीदों को निराशा के साथ शादी कर लेनी चाहिए। क्योंकि उम्मीदें हमेशा निराशा में ही बदल जाती है। इसलिए दोनों साथ में काफी अच्छे लगेंगे।
गौरतलब है कि करण जौहर उन चंद लोगों में से हैं जिन्होंने GAY पर सबसे पहले बात करना शुरू किया। हालांकि उनका बात करने का अंदाज़ कभी सीरियस नहीं रहता था और उन पर गे लोगों की मज़ाकिया छवि बनाने का भी आरोप लगता है।
करण जौहर और उनकी सेक्स लाइफ हमेशा से चर्चा का विषय रहती है. उनका सेक्शुअल झुकाव पुरूषों की तरफ है या औरतों की तरफ, ये भी लोगों में उत्सुकता जगाता है। अपनी किताब एन अनसूटेबल बॉय में उन्होंने अपने आप को पूरी तरह खोल कर रख दिया है।


Click it and Unblock the Notifications