Kiara Advani- Sidharth Malhotra के साथ करण जौहर ने साइन की 3 फिल्मों की डील? यहां जानें करण का जवाब

Kiara Advani- Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के बाद से लगातार खबर सुर्खियों में है कि बतौर वेडिंग गिफ्ट फिल्म निर्माता- निर्देशक करण जौहर ने सिड- कियारा के साथ 3 फिल्मों की डील साइन की है। बहरहाल, अब इन अफवाहों पर करण जौहर ने खुद रिएक्शन दिया है।
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब करण जौहर से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने इससे साफ तौर पर इंकार किया और कहा- "बिल्कुल नहीं, ऐसी कोई डील नहीं हुई है।"
वहीं, धर्मा प्रोडक्शंस के एक करीबी सूत्र ने इन अफवाहों को लेकर कहा, "सिड और कियारा करण जौहर के बहुत करीब हैं। वह उन्हें किसी कॉन्ट्रेक्ट में नहीं बांधना चाहते हैं। अगर करण उन्हें कोई फिल्म ऑफर करेंगे तो कपल यूं भी उस फिल्म को ना नहीं कहेंगे। सिड- कियारा ने शादी से पहले कभी भी करण के साथ पैसे या कॉन्ट्रैक्ट के बारे में भी कोई बात नहीं की। इसलिए डील साइन करने वाली बात महज अफवाह है, और कुछ नहीं.."
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ किले में सात फेरे लिये थे। इनकी शादी में फिल्म इंडस्ट्री से काफी चुनिंदा सेलेब्स ही शामिल रहे थे.. जिनमें करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत जैसे नाम थे। वहीं, फिर कपल ने 12 फरवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन दी थी, जहां तमाम बॉलीवुड सितारों ने मौजदूगी दिखाई।
समय समय पर सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। बता दें, दोनों ही वेडिंग तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications