''मैं अवॉर्ड या पैसों के लिए अवॉर्ड फंक्शन में जाता हूं''
करण जौहर ने कहा है कि वो अवॉर्ड फंक्शन में या तो अवॉर्ड लेने जाते हैं या फिर तब जाते हैं जब उन्हें उसके लिए पैसा मिला हो।
फिल्ममेकर करण जौहर ने अवॉर्ड शो को लेकर एक चौकाने वाला बयान दिया है। करण जौहर ने कहा है कि वो अवॉर्ड फंक्शन में या तो अवॉर्ड लेने जाते हैं या फिर तब जाते हैं जब उन्हें उसके लिए पैसा मिला हो। ये बात करण ने 62वें जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड 2017 की कॉन्फ्रेंस में कही।

करण ने कहा, "हमारी इंडस्ट्री में कुछ ही लोग ऐसे हैं जिन्होंने इसके खिलाफ स्टैंड लिया है। कंगना रनौत और आमिर खान जैसे लोग अवॉर्ड सेरेमनीज़ में नहीं जाते हैं। मैंने इस बारे में कोई स्टैंड नहीं लिया है, ना मैं लेना चाहता हूं। मैं अवॉर्ड सेरेमनीज़ में या तो अवॉर्ड लेने जाता हूं या पैसे लेने। मैं बस इतिहास का हिस्सा बनने के लिए अवॉर्ड सेरेमनीज़ में जाता हूं।"
BOX OFFICE: आमिर खान के 'दंगल' की धाकड़ शुरुआत.. दमदार ओपनिंग!
करण ने कहा की बहुत सारे अवॉर्ड शोज़ होने की वजह से लोगों का प्रति उत्साह खत्म होता जा रहा है। इसलिए उनकी वैद्यता और उन पर भरोसे पर संदेह होता जा रहा है कि यह कोई वास्तविक डील है या नहीं।"


Click it and Unblock the Notifications