करण जौहर ने शाहरूख के साथ मनाए कुछ कुछ होता है के 23 साल, लोगों ने याद दिलाया सलमान को भूल गए

शाहरूख खान इस समय अपने बेटे आर्यन खान के जेल में होने से काफी परेशान हैं। इस बीच उनके बेस्ट फ्रेंड करण जौहर कुछ कुछ होता है कि एनिवर्सरी मनाना नहीं भूले। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ कुछ होता है कि रिलीज़ के 23 सालों का जश्न मनाया। इस दौरान, करण जौहर ने कुछ लोगों को धन्यवाद दिया जिसमें ज़ाहिर सी बात है शाहरूख - काजोल और रानी मुखर्जी तो शामिल है। लेकिन फैन्स ने करण जौहर को याद दिलाया कि उन्होंने सबको टैग किया बस सलमान खान को टैग करना भूल गए।

करण जौहर को इस फिल्म के लिए शाहरूख और काजोल ने तभी हां कह दिया था जब वो दोनों आदित्य चोपड़ा की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म पर करण जौहर असिस्टेंट डायरेक्टर थे।

karan-johar-shares-shahrukh-khan-dance-video-celebrates-23-years-of-kkhh-forgets-mentioning-salman

1998 में आई इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन - गोविंदा स्टारर बड़े मियां छोटे मियां से क्लैश किया था। जहां, शाहरूख - काजोल ने करण जौहर को पहले से ही उनकी पहली फिल्म में काम करने का वादा किया था वहीं फिल्म में टीना और अमन के किरदार कास्ट करने के लिए करण जौहर को नाकों चने चबाने पड़े।

सलमान खान ने खुद करण जौहर को बुलाया

सलमान खान ने खुद करण जौहर को बुलाया

सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बहन अलवीरा ने उन्हें बताया कि करण जौहर कुछ कुछ होता है के लिए एक सपोर्टिंग एक्टर ढूंढ रहे हैं और फिल्म में शाहरूख खान और काजोल हैं। सलमान खान ने करण जौहर से कहा कि उन्हें आकर कहानी सुना दे। करण जौहर इससे पहले, इस रोल के लिए कई एक्टर्स के पास जा चुके थे जिनमें से एक थे चंद्रचूड़ सिंह।

करण जौहर ने सुनाई आधी कहानी

करण जौहर ने सुनाई आधी कहानी

करण जौहर, सलमान खान को फिल्म की कहानी सुनाने पहुंचे और पहले हाफ तक की कहानी सुनाई। सलमान ने अपनी एंट्री सुनी भी नहीं थी कि उन्होंने तुरंत ही फिल्म के लिए हामी भर दी। सलमान खान ने करण जौहर को ये भी कहा कि मैं चाहता हूं कि ये फिल्म बने और इसलिए इसे कर रहा हूं। वरना तुम्हारी इस फिल्म को कोई एक्टर हां नहीं कहेगा।

सलमान खान ने करण जौहर को रूला दिया

सलमान खान ने करण जौहर को रूला दिया

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने करण जौहर को रूला दिया था। दरअसल, सलमान साजन जी घर आए वाले गाने में फटी जींस और सफेद टी शर्ट में एंट्री करना चाहते थे। वो कपड़े, जो पहनकर वो सेट पर आए थे। जबकि करण जौहर ने उनके लिए काला सूट तैयार रखा था। जब करण को पता चला कि सलमान अपने फटे कपड़े पहनकर शूट करना चाहते हैं, उनके होश ही उड़ गए और वो रोने लगे। करण को रोता देख सलमान ने अपना फैसला बदल लिया और वही पहन लिया जो करण कह रहे थे।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर सलमान खान

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर सलमान खान

16 अक्टूबर 1998 को रिलीज़ हुई फिल्म कुछ कुछ होता है ने तहलका मचा दिया। फॉर्मूला पुराना था - प्यार दोस्ती है लेकिन कलेवर बिल्कुल नया। कुछ ही दिनों में राहुल अंजली सबकी जान बन गए और आज तक हैं। इस फिल्म के लिए सलमान खान को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए उनका पहला फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।

अमन था परफेक्ट लड़का

अमन था परफेक्ट लड़का

कुछ कुछ होता है को लेकर आज भी लोग यही बहस करते हैं कि अंजली के लिए परफेक्ट लड़का अमन था ना कि राहुल और अमन को मंडप में छोड़कर अंजली ने गलत फैसला किया। जहां राहुल प्यार एक ही बार होता है की रट लगा लगाकर अपनी बेस्ट फ्रेंड से प्यार कर बैठा जब उसे फिल्म में मेकओवर के बाद दिखाया गया। वो बेस्ट फ्रेंड जो कॉलेज में पूरे टाईम उसके साथ थी। वहीं अमन ने हर कदम पर अंजली का साथ दिया था। कुछ कुछ होता है के साथ करण जौहर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और आज तक फैन्स के दिल पर राज कर रहे हैं।

इंडस्ट्री की हर हीरोइन के पास करण जौहर टीना का रोल लेकर गए। यूं तो ये रोल ट्विंकल खन्ना के लिए लिखा गया था लेकिन ट्विंकल तब तक फिल्में छोड़ने का मन बना चुकी थीं। इसके बाद जो ऐश्वर्या राय, रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, जुही चावला से जो सिलसिला शुरू हुआ वो आदित्य चोपड़ा के कहने पर रानी मुखर्जी पर खत्म हुआ।

फिल्म के 23 सालों का जश्न मनाने के लिए करण जौहर ने जैसे ही एक खास वीडियो डाला, स्टार्स भी उन्हें बताने लगे कि किस तरह कुछ कुछ होता है आज भी उनकी फेवरिट फिल्म है और वो ये फिल्म देखकर बड़े हुए हैं। करण जौहर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा - प्यार और दोस्ती के 23 साल पूरे हुए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X