यश और रूही के पहले जन्मदिन पर करण जौहर ने लिखा इमोशनल मैसेज
करण जौहर के बारे में सभी जानते हैं कि वो कितने अच्छे डायरेक्टर, होस्ट और प्रोड्यूसर हैं लेकिन पिछले एक साल में उन्होंने दिखा दिया कि वो एक परफेक्ट पिता भी हैं। आज का दिन करण जौहर के लिए बेहद खास है क्योंकि आज उनके बच्चे यश और रूही अपना पहला जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर करण जौहर काफी खुश हैं।
पिछले साल करण जौहर ने खुद फैन्स के साथ शेयर किया था कि वो दो जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। सेरोगेसी के माध्यम से करण जौहर पिछले साल एक बेटी और एक बेटे के पिता बने थे। उन्होंने उनका नाम अपने माता पिता के नाम पर यश और रूही (हीरू का उल्टा) रखा था। आज करण जौहर ने उनकी एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर के साथ करण जौहर ने एक बहुत ही इमोशनल मैसेज भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि यश और रूही उनकी जिंदगी के सबसे अनमोल तोहफे हैं। यश और रूही भी इस तस्वीर में काफी क्यूट लग रहे हैं। यश और रूही की करण जौहर अक्सर तस्वीरें शेयर करते हैं।
हाल में करण जौहर ने अपने ऑफिस में खास यश और रूही के लिए एक क्रेच भी बनवाया है जिसमें उनके ऑफिस के बाकी लोग भी अपने बच्चों को ला सकते हैं। इससे करण जौहर अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताते हैं। यश और रूही बॉलीवुड स्टार किड्स की बर्थडे पार्टी में भी अक्सर नजर आते हैं।
पिछले दिनों रानी मुखर्जी की बेटी अदिरा की बर्थडे पार्टी में भी करण जौहर ने यश और रूही की तैमूर के साथ तस्वीरें ली थी और सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। तीनों तस्वीर में साथ में बहुत ही क्यूट लग रहे थे।खबरों की मानें तो करण जौहर भी यश और रूही के जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी देने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications