First Pic.. करण जौहर ने शेयर की अपने बच्चों की तस्वीर..पहली बार दिखा चेहरा
करण जौहर इस साल मार्च में दो जुड़वा बच्चों यश और रूही के पैरेंट्स बनें। काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार करण जौहर ने पहली बार अपने बच्चों यश और रूही की तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके चेहरे बिल्कुल साफ नजर आ रहे हैं।इस तस्वीर में यश और रूही अपनी दादी की गोद में हैं।
[ रक्षाबंधन पर इस सुपरस्टार एक्टर ने शेयर की खास तस्वीर..SUPER CUTE ]
रक्षाबंधन के अवसर पर करण जौहर ने ये तस्वीर शेयर की है और इसका कैप्शन डाला है Loves of my life!!!! My mom and my babies. यश और रूही वाकई बहुत ही क्यूट हैं और उनकी तस्वीर आप भी बस देखते ही रह जाएंगे।

आपको बता दें कि उन्होंने अपने बच्चों का नाम अपने माता पिता यश जौहर और रूही जौहर के नाम पर यश और रूही (हीरू का उल्टा) रखा है। करण जौहर पहले भी कई बार बोल चुके हैं कि वो अपने पैरेंटहुड को इंज्वॉय कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications