फिल्म 'कलंक' से वरूण धवन- आलिया भट्ट की खूबसूरत झलक- लेकिन ट्विस्ट के साथ!
करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म कलंक की पहली झलक शेयर कर दी गई है। इस तस्वीर में वरूण धवन और आलिया भट्ट हैं, लेकिन उनकी शक्ल नहीं दिखाई गई है। 1940 के समय की इस कहानी का निर्देशन किया है अभिषेक वर्मन ने। फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है। कलंक में वरूण- आलिया के साथ संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य किरदारों में हैं।
करण जौहर ने यह तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- 'एक फिल्म जो मेरे दिल और दिमाग में 15 साल पहले पैदा हुई थी, एक ऐसी फिल्म जिस पर मैं पूरी तरह से विश्वास करता हूं, मेरे पिता ने जाने से पहले जिस पर काम किया था वो आखिरी फिल्म.. इस फिल्म को देखना उनका सपना था, मैं उनके सपने को पूरा नहीं कर सका, जिससे मेरी आत्मा टूट गई थी, लेकिन आज उनकी इच्छा को सेल्युलाइड के साथ एक रिश्ता मिला है।

निर्माता ने आगे लिखा- रिश्तों और शाश्वत प्रेम की कहानी को एक आवाज मिल गई, यह फिल्म अभिषेक वर्मन ने गढ़ी और विजुअलाइज की है और वह फिल्म कलंक है! 40 के दशक को दिखाती इस फिल्म का दिल यहीं है, कल ये सफर शुरू होगा। मैं उत्साहित हूं, इस बारे में चिंतित और भावुक हूं। मुझे उम्मीद है कि आप इस प्यार के रास्ते पर हमारे साथ शामिल होंगे। #KALANK'।


Click it and Unblock the Notifications