करण जौहर ने शेयर की यश और रूही की SUPER CUTE तस्वीर
करण जौहर इस साल फरवरी में दो जुड़वा बच्चों के पिता बनें और वो इस फेज को खूब इंज्वॉय कर रहे हैं। करण जौहर ने यश और रूही की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें रूही और यश दोनों खेलते हुए नजर आ रहे हैं और बहुत ही क्यूट भी लग रहे हैं।
करण जौहर अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और इस बार भी उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है वो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।करण जौहर ने इस तस्वीर के कैप्शन में "सिस्टर लव" लिखा है।

करण जौहर ने क्रिसमस डे के मौके पर भी यश और रूही के साथ पार्टी करते नजर आए थे। करण जौहर के साथ यश और रूही तुषार कपूर के क्रिसमस पार्टी में भी नजर आए थे। बॉलीवुड में जितना स्टार का क्रेज है उतना ही स्टार किड्स का भी क्रेज है।
तैमूर, यश, रूही, अबराम कुछ ऐसे स्टार किड्स हैं जिनका लोगों में काफी क्रेज है। फैन्स उम्मीद करते हैं कि स्टार्स अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहेंगे । करण जौहर भी उन स्टार्स में से हैं जो अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications