करण जौहर ने ब्रह्मास्त्र फिल्म के प्रमोशन के लिए छोड़ा अपना ब्रह्मास्त्र - सामने आया शाहरूख खान का प्रोमो

एक तरफ करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की सबसे महत्त्वाकांक्षी फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज़ हो रही है वहीं दूसरी तरफ, बॉलीवुड में बॉयकॉट कल्चर और कैंसिल कल्चर का नुकसान फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को उठाना पड़ रहा है। हाल ही में रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा के बाद लाईगर भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही है। वहीं ब्रह्मास्त्र को भी लगातार बॉयकॉट किया जा रहा है।

ऐसे में करण जौहर, अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म के लिए अपना ब्रह्मास्त्र लेकर लौटे हैं। करण जौहर के ब्रह्मास्त्र यानि कि शाहरूख खान। करण जौैहर ने ब्रह्मास्त्र की रिलीज़ से 8 दिन पहले फिल्म का आखिरी प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में शाहरूख खान दिखाई दे रहे हैं।

karan-johar-shares-brahmastra-final-promo-starring-shahrukh-khan-as-vanarastra-will-help-box-office

हालांकि, शाहरूख खान चेहरा, अग्नि से ढंका हुआ है। प्रोमो के साथ करण जौहर ने कैप्शन लिखा - वानर अस्त्र की शक्ति देखिए 8 दिनों में। फिल्म में जहां शाहरूख खान वानर अस्त्र के रक्षक हैं वहीं रणबीर कपूर अग्नि अस्त्र हैं। ये सब मिलकर ब्रह्मास्त्र की रक्षा कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, ईशा के किरदार में हैं और रणबीर कपूर शिवा के किरदार में।

फिल्म की रिलीज़ से पहले ही फिल्म के बारे में काफी जानकारी बाहर आ चुकी हैं जिनमें से कुछ सच हैं तो कुछ अफवाह।

ट्रेलर में ही ढूंढ लिए थे शाहरूख

ट्रेलर में ही ढूंढ लिए थे शाहरूख

गौरतलब है कि फैन्स ने ट्रेलर में ही शाहरूख खान को ढूंढ निकाला था। ब्रह्मास्त्र ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद, ट्रेलर से दो तस्वीरें वायरल हुई थीं। दोनों ही तस्वीरों में जो अभिनेता दिख रहे थे वो शाहरूख खान की छवि जैसी ही थी। लेकिन दिक्कत ये थी कि दोनों ही तस्वीरें बिल्कुल अलग अलग परिस्थितियों को दर्शा रही थीं। जहां पहली तस्वीर में फैन्स को लग रहा है कि शाहरूख खान, रणबीर कपूर के शिव की तरह ही दूसरे सुपरहीरो हनुमान हैं जिनके पास वायु अस्त्र है। रणबीर कपूर के पास फिल्म में अग्नि अस्त्र है। हालांकि, दूसरी तस्वीर को देख ऐसा प्रतीत होता है कि शाहरूख खान का किरदार, रणबीर के विपरीत है और वो काली शक्तियों के देवता हैं।

फैन थ्योरी में मिला था शाहरूख को वायु अस्त्र

फैन थ्योरी में मिला था शाहरूख को वायु अस्त्र

शाहरूख खान के किरदार को लेकर फैन्स ने कहानियां भी बना ली हैं। एक थ्योरी के मुताबिक, शाहरूख खान फिल्म में हनुमान अवतार में रणबीर की मदद करेंगे। लेकिन दूसरी थ्योरी के मुताबिक, शाहरूख खान, फिल्म में मौनी रॉय के गुरू हैं और काली शक्तियों के देवता हैं जो कि ब्रह्मास्त्र पर हक पाना चाहता है। उनके पास पहले ही वायु अस्त्र है। अब वो अग्नि अस्त्र को अपना गुलाम बनाना चाहते हैं। हालांकि, अब ये थ्योरी काफी हद तक सही है क्योंकि फिल्म में शाहरूख खान वानर अस्त्र हैं।

और दिलचस्प हो चुकी है ब्रह्मास्त्र

और दिलचस्प हो चुकी है ब्रह्मास्त्र

गौरतलब है कि फैन्स ने टीज़र में भी शाहरूख खान जैसा दिखने वाला एक साया ढूंढ निकाला था। हालांकि, अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र में शाहरूख खान एक साइंटिस्ट की भूमिका में नज़र आने वाले थे। लेकिन करण जौहर के प्रोमो से ये साफ है कि फैन्स की थ्योरी ही है। और इस वजह से ब्रह्मास्त्र अब और भी ज़्यादा दिलचस्प बन चुकी है।

कौैन होगा फिल्म का असली विलेन

कौैन होगा फिल्म का असली विलेन

ट्रेलर में मौनी रॉय एक ज़बरदस्त अवतार में दिखी हैं। उनके किरदार का नाम है जुनून जिसका एक ही मकसद है ब्रह्मास्त्र को पाना। इसके लिए वो एक एक कर सारे अस्त्र इकट्ठा करने में जुट चुकी है। लेकिन फैन्स का मानना है कि मौनी इस फिल्म की विलेन नहीं हैं। फिल्म का असली विलेन कोई और है और मौनी केवल उस विलेन की एक गुलाम हैं।

सुपरहीरो फिल्म

सुपरहीरो फिल्म

ब्रह्मास्त्र एक सुपरहीरो फिल्म है और इस फिल्म का सुपरहीरो है इसका म्यूूज़िक जिसकी झलक फिल्म के ट्रेलर में दिख गई है। ब्रह्मास्त्र का बैकग्राउंड म्यूज़िक बेहद सशक्त है और पूरी तरह से पौराणिक और मिथ्या जगत की सैर कराने का दम रखती है। ट्रेलर में ही कुछ मंत्रोच्चारण सुनाई दे चुके हैं जो ये वादा कर रहे हैं कि इस फिल्म का म्यूज़िक इस फिल्म के स्तर को कई गुना बढ़ाएगा।

फिल्म में दीपिका पादुकोण?

फिल्म में दीपिका पादुकोण?

रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण का भी एक कैमियो होगा। और ये कैमियो, फिल्म के दूसरे पार्ट की नींव रखेगा। हालांकि, ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट की हीरोइन दीपिका पादुकोण हैं या फिर नहीं इसका फैसला अभी तक नहीं लिया गया है। क्योंकि ब्रह्मास्त्र का अगला पार्ट तब बनना शुरू होगा जब पहले पार्ट को दर्शकों की स्वीकृति मिल पाएगी। दीपिका पादुकोण के अलावा भी दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह के होने की भी संभावना है।

9 सितंबर को ब्रह्मास्त्र

9 सितंबर को ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म पर अयान मुखर्जी 10 साल से काम कर रहे हैं। और उनकी मेहनत अभी से सफल होती दिख रही है। ब्रह्मास्त्र जब शुरू हुई तो इसका नाम ड्रैगन था लेकिन धीरे धीरे फिल्म को भारतीय पुराणों और मिथकों में ढाला गया और इसका नाम ब्रह्मास्त्र हो गया। फिल्म की शूटिंग 7 सालों से चल रही है और अब जाकर ये फिल्म पूरी तरह तैयार हो चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X