करण जौहर ने किया इमोशनल मैसेज शेयर..सारे पैरेंट्स के लिए
करण जौहर ने पैरेंट्स को लेकर एक बेहद इमोशनल मैसेज शेयर किया।आप भी देखिए।
करण जौहर दो जुड़वा बच्चों के पापा बने हैं और करण जौहर पापा बनकर वाकई काफी खुश हैं। लेकिन इसी के साथ करण जौहर को काफी बड़ा झटका लगा जब उन्हें ये पता चला कि उनके दोनों बच्चे समय से पहले पैदा हो गए हैं। जाहिर है करण जौहर को जितनी खुशी पापा बनने की थी उससे ज्यादा उन्हें टेंशन थी कि वो उनके दोनों बच्चे स्वस्थ्य रहे।
[Oppss.... एक VIDEO.. जो करण जौहर खुद भी आज नहीं देखना चाहेंगे!]
करण जौहर ने उन पैरेंट्स के लिए मैसेज शेयर किया है जिनके बच्चे समय से पहले होते हैं और वो उम्मीद छोड़ देते हैं।
करण जौहर ने एक ओपन लेटर लिखा है और कहा कि उनके लिए भी ये काफी मुश्किलों भरा समय था जब पता चला कि बच्चे समय से पहले हो गए है।
वो प्रीमैच्योर भी थे और वजन भी काफी कम था। लेकिन उन्होंने आशा नहीं छोड़ी। इंडिया के बेस्ट डॉक्टर से उन्होंने अपने बच्चों को दिखाया। करण जौहर पिछले दिनों भी अपने बच्चों से मिलने के लिए हॉस्पिटल गए हुए थे। उन्होंने उस हॉस्पिटलका भी जिक्र किया जहां उनके बच्चों का इलाज चल रहा है।
इतना ही नहीं उन्होंने अपने डॉक्टर्स को धन्यवाद भी दिया और कहा कि उनके बिना उनके बच्चे इतनी जल्दी रिकवर नहीं पाते।


Click it and Unblock the Notifications