करण जौहर ने जारी किया 'द गाज़ी अटैक' का पोस्टर
करण जौहर ने शेयर किया 'द गाज़ी अटैक' का पहला पोस्टर।
करण जौहर आप सभी के लिए एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है 'द गाज़ी अटैक'। इस खबर की जानकारी खुद ट्विटर पर करण जौहर दे फिल्म का पहला पोस्टर जारी करके दी है। इस फिल्म में करण ए.ए फिल्म्स के साथ मिलकर काम करेंगे।

खबर है कि इस फिल्म में आपको राणा दग्गुबाती और तापसी पन्नू लीड रोल में नज़र आएंगे। करण ने इस फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज़िंग डेट भी बताई। ये फिल्म 17 फरवरी 2017 को रिलीज़ होगी। करण ने बताया कि यह भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें समुद्र पर होने वाले युद्ध को दिखाया जाएगा।
Dharma Productions is proud to partner with AA films for The Ghazi Attack - India's first war-at-sea film! @dharmamovies @RanaDaggubati pic.twitter.com/4ugwmV3w6c
— Karan Johar (@karanjohar) December 4, 2016
#WinnerList: 2016 के पहले अवार्ड्स - जानिए बेस्ट हीरो - हीरोइन और बाकी विजेता
आपको बता दें कि इससे पहले करण जौहर 'बाहुबली' और 'लंच बॉक्स' का निर्माण भी कर चुके हैं। फिल्म 'द गाजी अटैक' हिंदी, तमिल और तेलुगू में बनने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications