..................... करण जौहर के बच्चों यश और रूही का वीडियो karan Johar shard his son yash video asking about country name and his answer was viral - Hindi Filmibeat

करण जौहर ने बेटे से पूछा देश का नाम, जवाब में यश ने कहा शाहरुख-अमिताभ, करोड़ लोगों ने देखा Video

लॉकडाउन में वैसे तो कई स्टार्स ऐसे हैं जिनके वीडियो चर्चा में हैं। लेकिन सबसे ज्यादा करण जौहर के दोनों बच्चों यश और रूही को पसंद किया जा रहा है। यश और रूही के साथ करण कोई ना कोई ऐसा सवाल पूछते हैं जिसका जवाब दोनों ही मासूमियत के साथ देते हैं। उनके इस क्यूट वीडियो को काफी पसंद किया जाता है।

इस बार यश और रूही का नया वीडियो भी कमाल का है। जहां पर करण जौहर यश से ये पूछ रहे हैं कि देश का नाम क्या है? करण ने अपने बेटे से पूछा आपका नाम क्या है? जवाब मिला यश करण जौहर। शहरा का नाम पूछने पर यश ने बताया मुंबई। इसके बाद जब करण ने ये पूछा आप जहां रहते हो उस देश का नाम क्या है।

karan Johar

इस पर यश ने कहा अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान। करण ये सुनकर चौंक जाते हैं और उन्हें समझाते हैं कि नहीं हमारे देश का नाम इंडिया है। हम अपने देश से बहुत प्यार करते हैं। यश अपने पिता की इसी बात को फिर से बोलते हैं। यश का ये जवाब देना कि शाहरुख और अमिताभ देश का नाम है, ये खबरों में छाया हुआ है।

( नीचे देखिए VIDEO)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X