नहीं दिखेगी राज सिमरन की जोड़ी

Shahrukh And Kajol
शाहरुख और काजोल के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। कुछ दिन पहले डीडीएलजे की हिड जोड़ी राज और सिमरन के करन जोहर की फिल्म से दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर आने की खबर सुनकर हर कोई ये जानने के लिए बेकरार हो उठा था कि कब इस एवरग्रीन जोड़ी को वो बड़े परदे पर देख पाएगा।

पर हाल ही में करन जौहर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा "फिल्हाल ऐसा कुछ नहीं है। अभी मेरा पूरा ध्यान स्टुडेंट ऑफ द इयर एसओटीवाइ पर है। बल्कि मैंने तो अभी तक कुछ भी प्लान नहीं किया है। जो कुछ भी आप पढ़ या सुन रहे हैं वो सब सिर्फ एक अफवाह है।"

ऐसा सुनने में आया था कि करन की अगली फिल्म में ये रोमांटिक जोड़ी नज़र आएगी। और चूंकी करन एक समय में एक ही प्रोजेक्ट करते है इसलिए ये फिल्म न तो इस महीने के अंत में शुरु होगी और ना ही अगले साल की शुरुआत में।

करन ने ये भी कहा कि " बेशक शाहरुख और काजोल की जोड़ी जो मेरे हिसाब से हिन्दी सिनेमा ने शायद ही कभी देखी हो के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात होगी। मैं तो हमेशा इस जोड़ी के साथ काम करना चाहता हूं,पर फिल्हाल ऐसा कुछ भी नहीं है। "

इस समय करन सोटी के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं जिसमें कोई भी बड़ा स्टार नहीं है। बल्कि ये फिल्म अलिया भट्ट (महेश भट्ट की बेटी)और वरुन धवन (डेविड धवन का बेटा) और मॉडल सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे नये चहरों को लॉन्च करने जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X