Karan Johar ने अपनी बायोपिक के लिए इस सुपरस्टार का नाम किया फाइनल?

karan johar, ranveer singh

फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा बने रहते हैं और कई बार उनपर स्टारकिड्स को ज्यादा मौके देने के आरोप भी लगते हैं। लेकिन आपसे ये कहा जाए कि उनके जीवन पर एक फिल्म बन रही है तो आपका क्या रिएक्शन होगा? जी हां, करण जौहर का रिएक्शन इस बात पर सामने आया है और उन्होने उस सुपरस्टार का नाम भी लिया है जिसको वो अपनी बायोपिक में देखना चाहते हैं।

दरअसल करण जौहर से ये पूछा गया था कि आपकी बायोपिक के लिए कौन सा एक्टर फिट है जो आपका किरदार निभा सकता है? इसपर करण जौहर ने रणवीर सिंह का नाम लिया है। इस दौरान करण जौहर एक लाइव शो पर थे और उनसे ये सवाल किया गया था।

करण ने कहा, ''मुझे लगता है कि वो रणवीर सिंह हैं क्योंकि वो अक्सर रंग बदलते रहते हैं।'' सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं और अतरंगी होते रहते हैं। कुछ ऐसा ही करण जौहर के साथ भी है, कई बार वो भी अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल किए जाते हैं।

हालांकि ये अभी तय नहीं हुआ है कि करण जौहर के जीवन पर फिल्म बनेगी या नहीं। वो एक शानदार फिल्ममेकर हैं और उनके नाम कई फिल्में दर्ज हैं। इस लिस्ट में कुछ कुछ होता है', कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माय नेम इस खान और स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी फिल्में शामिल हैं।

करण जौहर अक्सर अपनी फिल्मों में शानदार सेट्स और अमीरी के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों के स्कूल भी काफी मशहूर हैं। फिलहाल वो 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X