..................... Karan Johar says he don't want Anurag to cut his role from Bombay Talkies - Hindi Filmibeat

बॉम्बे वेलवेट में कहीं मेरा रोल काट ना दिया जाए- करन जौहर

बॉलीवुड के जाने माने सफल निर्माता, निर्देशक करन जौहर सालों पहले शाहरुख खान के साथ फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में एक छोटे से किरदार में नजर आए थे। उसके बाद कभ भी करन को फिल्मो में बतौर एक्टर नहीं देखा गया। लेकिन अब एक बार फिर से करन जौहर बतौर एक्टर अपना ऑफीशयली डेब्यू करने वाले हैं और वो भी कभी अपने दुश्मन रहे अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट से। खबर है कि करन जौहर इस फिल्म में एक विलेन के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म में करन जौहर के अलावा रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा भी मौजूद हैं। लेकिन करन जौहर को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं अनुराग अपनी फिल्म में से करन के रोल को काटकर छोटा ना कर दें।

करन जौहर ने बॉम्बे वेलवेट में एक अमीर बिजनेसमैन का किरदार निभाया है जो कि रणबीर कपूर के किरदार के खिलाफ साजिश रचता दिखाई देगा। करन जौहर ने इस बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा ये बहुत गर्व की बात है कि मैं जिस फिल्म में डेब्यू कर रहा हूं उसका निर्देशन अनुराग कर रहे हैं। जहां तक रणबीर कपूर की बात है तो वो मेरे फेवरेट को स्टार हैं। अनुराग, फैंटम फिल्म और फॉक्स स्टार स्टूडियो का मैं बहुत आभारी हूं। उनके रोल को कहीं अनुराग काटकर कम ना कर दें इस बारे में बात करते हुए करन ने बॉम्बे वेलवेट की रैप अप पार्टी के दौरान कहा मुझे उम्मीद है कि अनुराग मेरा किरदार काटकर छोटा नहीं करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो ये मेरी पहली और आखिरी फिल्म होगी।

करन जौहर ने बतौर निर्देशक अनुराग की तारीफ करते हुए कहा कि अनुराग ने उन्हें कभी नहीं डांटा। उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत ही बेहतरीन था। बॉम्बे वेलवेट टीम ने कुछ ही दिनों पहले अपनी शूटिंग खत्म करने के बाद एक रैप अप पार्टी रखी थी और उस दौरान करन जौहर ने मीडिया से बात करते हुए कई सारी बातें शेयर कीं। बॉम्बे वेलवेट की रिलीज डेट भी अब 25 दिसंबर से हटकर 28 नवंबर कर दी गयी है। उम्मीद है कि करन जौहर की ये फिल्म उन्हें बतौर एक्टर भी अच्छी शुरुआत दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X