करन जौहर भी बोले करीना और आलिया को कंपेयर करना बंद करो

Karan Johar says dont comapre Kareena Kapoor to anyone
बॉलीवुड में अक्सर दो सेलिब्रिटीज की तुलना होना आम बात होती है। कुछ ऐसा ही करीना कपूर और आलिया भट्ट के बीच हो रहा है। पिछले कुछ समय से लोग आलिया भट्ट और करीना कपूर को एक दूसरे से काफी कंपेयर कर रहे हैं और इस कंपेरिजन की शुरुआत तबसे हुई जबसे आलिया भट्ट ने कहा है कि करीना कपूर की वो फैन हैं और करीना कपूर की ही तरह दिखने की वो अक्सर कोशिश करती हैं।

आलिया के इस स्टेटमेंट के बाद से ही जब भी आलिया की कोई फिल्म आती है तो लोग उन्हें और करीना की किसी फिल्म के किरदार को कंपेयर करने लगते हैं। लेकिन ये कंपेरिजन ना ही करीना कपूर को, ना आलिया भट्ट को पसंद है। अब तो करन जौहर ने भी आगे बढ़कर कहा कि बॉलीवुड में एक ही करीना और एक ही आलिया हैं।

करन जौहर ने हाल ही में अपनी फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया का ट्रेलर रिलीज किया। इस दौरान बताया गया कि फिल्म में आलिया भट्ट करीना की फैन के रुप में दिखेंगी। जब दौरान करन जौहर से करीना और आलिया को लेकर प्रश्न किया गया। इसपर करन जौहर ने अपने अंदाज में कहा कि वो करीना के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्हें पंसद करते हैं। करन ने कहा मैं व्यक्तिगत तौर पर करीना को बेहद पसंद करता हूं। मैं करीना के बहुत करीब हूं। मुझे इतना पता है कि करीना और आलिया दोनों अलग अलग एदाकाराएं हैं और दोनों को कंपेयर नहीं किया जा सकता।

करन ने कहा कि करीना कपूर ने अपनी मेहनत के बल पर ये मकाम हासिल किया है और उन्हें इस तरह से किसी से कंपेयर करना बहुत ही गलत होगा। अगर आपको याद हो तो कुछ समय पहले आलिया भट्ट ने भी अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि बॉलीवुड में सिर्फ एक ही करीना कपूर हैं। उन्होंने कहा था कि करीना कपूर को मैं पसंद करती हूं लेकिन उन्हें कॉपी नहीं करती। मेरी अपनी कुछ खूबियां हैं और मैं उनके जैसी नहीं हूं। ना ही बनने की कोशिश करती हूं।

अब करन और आलिया जो भी कहें लेकिन सच तो ये है कि जब भी कोई कलाकार कहता है कि वो किसी दूसरे कलाकार को पसंद करता है, उसका फैन है तो लोग उसे इसलिए कंपेयर करते हैं कि ये जान सकें कि दोनों कलाकारो में कुछ समानता है या नहीं। अभी तक तो आलिया भट्ट परदे से बाहर ही करीना की फैन थीं अब परदे पर भी उनके फैन का किरदार निभाएंगी। देखिये करीना उनके लिए कितनी लकी साबित होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X