करन ने बदला पाला कहा शाहरुख दोस्त नहीं भाई हैं

इन सभी बातों को सुनने के बाद शायद खुद करन जौहर को भी ये लगने लगा है कि सलमान का नाम लेकर उन्होंने कुछ गलत कर दिया है इसलिए अब उन्होंने शाहरुख और अपनी दोस्ती बचाने के लिए एक नया स्टेटमेंट दिया है और कहा है कि शाहरुख खान मेरे दोस्त नहीं मेरे भाई हैं। अब ये सुनने के बाद हो सकता है कि शाहरुख खान करन की सलमान संग काम करने की बात को नज़र अंदाज कर दें और फिर से करन को अपने गले लगा लें।
खैर ये तो सच है कि दुनिया उगते सूरज को सलाम करती है लेकिन कभी कभी कुछ रिश्ते इन सभी बातों से ऊपर होते हैं। करन और शाहरुख की दोस्ती भी कुछ ऐसी ही है जिसमें सलमान के आने से कोई खटास नहीं आएगी। हालांकि लोगों को तो बातें बनाने को कुछ चाहिये आज करन तो कल कोई और लेकिन करन को इतना तो पता है कि शाहरुख से दोस्ती तोड़ने पर उनका खुद का भी नुकसान होगा क्योंकि उनकी जोड़ी ने जितनी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं उतनी शायद ही किसी जोड़ी ने दी हों। दूसरा यश चोपड़ा की फिल्म जब तक है जान से एक बार फिर से रोमांटिक हीरो के किरदार में बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रहे हैं ओर देखा जाए तो करन को भी ये पता है कि शाहरुख से बेहतर ऑनस्क्रीन रोमांस कोई और नहीं कर सकता।
तो अब करन को सिर्फ वर्तमान ही नहीं बल्कि भविष्य के बारे में भी सोचना चाहिए और कुछ भी कहने से पहले सोच समझ लेना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications