करण जौहर की अपकमिंग एक्ट्रेस शनाया कपूर हुईं कोरोना वायरस की शिकार, पोस्ट कर दी थी जानकारी!
कुछ समय पहले करण जौहर ने ऐलान किया था कि काफी जल्दी अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर उनकी एक फिल्म से अपने करियर धमाकेदार शुरुआत करने जा रहे हैँ। इसके बाद शनाया की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं, फिल्म करने से पहले ही उनके ना जाने कितने फैंस बन गए थे। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो फैंस के लिए काफी दुखद हो सकती है।
दरअसल शनाया कपूर इस वक्त कोरोना वायरस से संक्रमति हैं। हाल ही में उनकी कोविड जांच हुई थी और वो पॉजिटिव पाई गईं हैं। हालांकि कुछ दिन पहले उनका टेस्ट हुआ था तो वो निगेटिव पाईं गईं थीं।

शनाया की माँ महीप कपूर, जो पिछले हफ्ते दोस्त और फिल्म निर्माता करण जौहर के घर पर डिनर में शामिल हुई थीं, वे भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गई हैं।

सकारात्मक परीक्षण किया
डिनर के अन्य मेहमान जैसे करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा भी COVID- पॉजिटिव हैं। बुधवार शाम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शनाया कपूर ने लिखा, "मैंने COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।'' इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनको लेकर काफी चर्चा है।

हाराष्ट्र का लॉकडाउन खुला था
कोविड-19 से हाल ही में थोड़ा आराम लोगों ने करना महसूस किया था और कुछ महीनो पहले ही महाराष्ट्र का लॉकडाउन खुला था और थिएटर्स दोबारा खोले गए थे।

तीसरी लहर देखने को मिल सकती है
लेकिन अब एक के बाद एक केस मिलना शुरु हो गए हैं और खबर की आने वाले साल 2022 में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की तीसरी लहर देखने को मिल सकती है।

लॉकडाउन से ना गुजरना पड़े
लोग तो बस यही दुआ कर रहे हैं कि ऐसा ना हो और उनको दोबारा लॉकडाउन से ना गुजरना पड़े। हाल ही में कोरोना के केस सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में ही सामने आए थे। शनाया कपूर अक्सर अपनी शानदार तस्वीरें साझा करती हैं और लोग उनकी तस्वीरें को काफी पसंद करते हैं।

डांस पर काफी फोकस किया है
करण जौहर की एक फिल्म दोनो 'मिले इस तरह' से शनाया कपूर अपना डेब्यू करने वाली हैं और इसके लिए वो खूब मेहनत कर रहीं हैं। उन्होने डांस पर काफी फोकस किया है और एक्टिंग क्लासेस भी ले रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications