पापा करण जौहर ने इस अंदाज में मनाया यश और रूही का पहला जन्मदिन, तस्वीरें
Recommended Video

करण जौहर बॉलीवुड के उन निर्देशकों में से है जो शायद सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहते है। आमतौर पर लोगों को फिल्म के निर्देशकों के बारे में इतना पता नही होता है लेकिन करण जौहर ने इतने टीवी शो किए है कि लोग उनको किसी हीरो की तरह ही मानते और पहचानते है।
बीते दिन करण जौहर ने अपने दोनो बच्चो का पहला जन्मदिन मनाया था। करण जौहर के बच्चो का नाम यश और रूही है। करण के बच्चों ने अपना पहला जन्मदिन मनाया है। आपको बता दें कि करण जौहर ने इस बर्थडे के मौके पर एक पार्टी भी रखी थी जिसमें काफी घर की सजावट भी की गई थी।

करण ने इसके लिए बॉलीवुड से कुछ चुनिंदा लोगों को ही इनवाइट किया था। काफी ज्यादा खुश नजर आए करण जौहर ने पार्टी में दिलचस्पी दिखाते हुए खुद अपने खास लोगों को इनवाइट कर पार्टी में बुलाया था। एक खबर के अनुसार ये पता चला था कि करण जौहर इस पार्टी के लिए अपने दोस्तों के साथ साथ उनके बच्चों को भी बर्थडे पार्टी में इनवाइट करने का प्लान बना रहे थे।
इसके अलावा करण इसके खास इंतजाम भी किए थे। इस पार्टी में आने के लिए करण जौहर ने स्पेशली अपने दोस्त के बच्चों तैमूर अली खान, अदिरा, मीशा कपूर, लक्ष्य कपूर के साथ साथ कई और बॉलीवुड के स्टार किड्स को आमंत्रित किया था।
इस पार्टी में की स्टारकिड्स शामिल हुए जिनमे सैफ और करीना के बेटे तैमूर, अभिषेक और ऐश की बेटी आराध्या, शाहरुख के बेटे अबराम के साथ कई औऱ बच्चे इस पार्टी का हिस्सा बने थे। स्टार किड्स के साथ साथ इस पार्टी मे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, वरुण धवन, आलिया भट्ट और डिजायनर मनीष मल्होत्रा भी पार्टी का हिस्सा बने थे।
इसके साथ ही आपको बता दे कि आलिया भट्ट ने यश और रूही की फोटोज को सोशल मीडिया में वायरल करते हुए दोनो को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी थी। इसके अलावा मनीष ने भी एक फोटो शेयर की थी जिसमे वो यश को गोद में लिए हुए है और शुभकामनाएं दे रहे है।
इसके अलावा एक इस पार्टी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें करण जौहर के बच्चे खेलते हुए नजर आ रहे है। यश और रूही के पहले जन्मदिन पर काफी मस्ती भी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











