करण जौहर के तीनों स्टूडेंट आखिरकार हो गये settled, कभी बाराती तो कभी घराती बनकर जमकर किया Dance

Siddarth Kiara

Recommended Video

Sidharth Malhotra- Kiara Wedding: बेहद खास है सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की Wedding Rings

साल 2012 में करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से तीन न्यू कमर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। स्टार किड्स को अपनी फिल्मों में लॉन्च करने के लिए मशहूर करण जौहर ने इस फिल्म से महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट, डेविड धवन के बेटे वरुण धवन और मॉडल सिद्धार्थ मल्होत्रा को लॉन्च किया था। इस फिल्म के बाद से ही करण जौहर को अपने तीनों स्टूडेंट्स से खास लगाव हो गया था। करण अक्सर अपने स्टूडेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर बेहद इमोशनल नोट शेयर किया करते थे। इस तिकड़ी में सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के साथ ही करण जौहर के सभी स्टूडेंट्स अब अपनी-अपनी लाइफ में सेट्ल हो चुके हैं। करण अपने तीनों स्टूडेंट्स की शादी में ना सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि कभी वह बाराती तो कभी घराती बनकर इनकी शादी में जमकर नाचे भी थे। करण के तीनों स्टूडेंट्स ने लगातार 3 सालों में, 2021 (वरुण धवन), 2022 (आलिया भट्ट) और 2023 (सिद्धार्थ मल्होत्रा) में शादियां की हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी :

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी :

‘स्टूडेंट ऑफ द इयर' के आखिरी स्टूडेंट सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को अपनी लेडी लव कियारा आडवाणी संग 7 फेरे ले लिये। जैसलमेर में हुई इस शादी में दूसरे कई हाई-प्रोफाइल मेहमानों के साथ ही करण जौहर भी पहुंचे थे। कड़े सुरक्षा घेरे के बीच हुई इस शादी को लेकर जो इनसाइड खबरें सामने आयी, उसमें कहा जा रहा है कि करण जौहर पूरी बारात में नाचते हुए सिद्धार्थ की दुल्हन को लेने पहुंचे थे। इस शादी के संपन्न होने के बाद करण जौहर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं दोनों से सालों पहले मिला था। एक शांत, मजबूत और फिर भी बहुत संवेदनशील...। दूसरे से उससे कुछ साल बाद। दूसरी भी खामोश, मजबूत और समान रूप से संवेदनशील..। फिर वे एक-दूसरे से मिले और मुझे उस पल में एहसास हुआ कि दोनों एक मजबूत बंधन बना सकते हैं। दोनों का प्रेम जादुई है, उन्हें साथ देखना सुखद कहानी जैसा है। उनकी जड़ें परंपरा और परिवार में हैं। जैसे ही उन्होंने प्यार के मंडप में एक-दूसरे के साथ जीने की कसमें खाईं, सभी ने उस प्यार को महसूस किया। ऊर्जा महसूस की। मुझे गर्व हुआ। फिर दोनों का प्यार फूट पड़ा! आई लव यू सिड... आई लव यू की...।'

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर :

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर :

‘स्टूडेंट ऑफ द इयर' के सभी स्टूडेंट्स में आलिया भट्ट करण जौहर की सबसे ज्यादा लाडली है। करण आलिया को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जब मुंबई के अपने घर में शादी की तो करण जौहर बतौर घराती इस शादी में पहुंचे थे। उन्होंने आलिया की शादी में मेहंदी भी लगायी थी। इसे लेकर एक किस्सा उन्होंने खुद ही सुनाया था कि आलिया की शादी के समय गर्मी ज्यादा होने और आलिया को दुल्हन बनते देख करण इतना इमोशनल हो गये थे कि उन्होंने अपना चेहरा पोंछते समय मेहंदी ही अपने चेहरे पर लगा लिया था। पिछले साल 14 अप्रैल को आलिया की शादी के बाद भी करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर से कहा था कि रणबीर तुम अब मेरे दामाद बन गये हो। इस नोट में करण ने लिखा था, ‘खुश हूं और दिल में केवल प्यार भरा है। मेरी डार्लिंग आलिया भट्ट, तुम्हारी जिंदगी का यह खूबसूरत स्टेप है। मेरा प्यार और ब्लेसिंग्स हर जगह तुम्हारे साथ होंगी। रणबीर, मैं तुमसे प्यार करता हूं और करूंगा, हमेशा। अब तुम मेरे दामाद जो बन गए हो। बधाई हो। सारे जहान की खुशियां मिले तुम दोनों को।' आलिया ने जब अपनी बेटी राहा को जन्म दिया था, उस समय भी करण जौहर ने बेहद इमोशनल करने वाला पोस्ट किया था।

वरुण धवन-नताशा दलाल :

वरुण धवन-नताशा दलाल :

‘स्टूडेंट ऑफ द इयर' के सभी स्टूडेंट्स में सबसे पहले वरुण धवन ने शादी की थी। वरुण ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से 24 जनवरी 2021 को शादी की थी। इस बार भी करण जौहर ने इमोशनल करने वाला पोस्ट लिखा था। अपने पोस्ट में करण जौहर ने लिखा था, ‘मेरा लड़का बड़ा हो गया।' वरुण धवन की शादी के बाद करण जौहर ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘इस पोस्ट को लिखते समय बहुत सी भावनाएं और यादें उमड़ रही हैं। मुझे आज भी याद है जब मैं इस बच्चे से गोवा में मिला था। लंबे बाल, आंखों में बड़े सपने और एक स्वैग जो पर्दे पर दिखाने के लिए इंतजार कर रहा था। कुछ साल बाद वह माई नेम इज खान के वक्त मेरा असिस्टेंट थे। मैं चुपचाप उसके कार्य करने की प्रतिबद्धता को देखता था और यह भी कि वह कितना मजाकिया हो सकता है। जब उसने मेरे लिए पहली बार कैमरे का सामना किया मुझमें उसके प्रति प्यार की भावना पैदा हुई। ठीक किसी माता-पिता की तरह। मेरा लड़का बड़ा हो गया है। अपने जीवन के इस खूबसूरत दौर के लिए तैयार है। प्यारे नताशा और वरुण को बधाई। मेरा आशीर्वाद और प्यार हमेशा आपके लिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X