कौन बनेगा करोड़पति में 1 करोड़ जीतते जीतते रह गए करण जौहर, ट्वीट की तस्वीर
करण जौहर बॉलीवुड के उन चंद लोगों में से हैं जो पब्लिसिटी को बहुत ही बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल करते हैं। अब हाल ही में हुआ यूं कि कौन बनेगा करोड़पति में 1 करोड़ की धनराशि के लिए एक प्रश्न किया गया। अब अगर ये गेम उस समय करण जौहर खेलते तो वो 1 करोड़ के इस प्रश्न का जवाब ज़रूर दे देते।
करण जौहर ने खुद ट्वीट करके लिखा कि उन्हें 1 करोड़ के इस प्रश्न का जवाब आता है। प्रश्न था - उपनिषदों के अनुवाद सीरे - ए- अकबर, किसने लिखी है। जवाब में ऑप्शन थे - अबु फज़्ल, शाह वलीउल्लाह देहलवी, दारा शिकोह और अहमद - अल - सिरहिंदी।

1 करोड़ के लिए ये प्रश्न खेल रहे थे 19 साल के एक ट्रेनी पाईलट हिमांशु धूरिया जिन्होंने सवाल पास कर दिया और 50 लाख की राशि लेकर शो से चले गए।
लेकिन करण जौहर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि सही जवाब था दारा शिकोह। और ये जवाब केवल करण जौहर को नहीं बल्कि रणवीर सिंह को भी आता था क्योंकि रणवीर सिंह करण जौहर की तख्त नाम की फिल्म में दारा शिकोह का किरदार निभा रहे हैं।
दारा शिकोह, मुग़ल बादशाह शाहजहां के बेटे थे जिन्होंने मुग़ल सल्तनत के तख्त के लिए अपने भाई औरंगज़ेब से जंग की थी। और इसी की कहानी लेकर करण जौहर तख्त में आ रहे हैं। जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प डीटेल्स


Click it and Unblock the Notifications
