दिसंबर 2020 की कर लीजिए BOOKING, 6 सुपरस्टार्स का 300 करोड़ी धमाका
करण जौहर की तख्त को लेकर काफी समय से अफवाहें चल रही हैं कि कलंक के बाद ये फिल्म अब डिब्बाबंद कर दी गई है। तख्त, करण जौहर का महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट है जिसे वो खुद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट भी शानदार है। इसलिए फिल्म के डिब्बाबंद होने की खबरों ने फैन्स को निराश कर दिया था। अब करण जौहर ने खुद फिल्म पर धमाकेदार अपडेट दिया है।
दरअसल, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण जौहर ने कुछ अपडेट शेयर किए जहां तख्त पर काम चल रहा है। इसी के साथ उन्होंने अपने ऑफिस में लगा फिल्म का नया पोस्टर दिखाया जिस पर लिखा है दिसंबर 2020। यानि कि फिल्म क्रिसमस 2020 पर धमाका कर सकती है।
गौरतलब है कि धर्मा प्रोडक्शन्स की बाकी फिल्मों पर कलंक और स्टूडेंट ऑफ द ईयर फ्लॉप होने का असर ज़रूर दिख रहा है। जहां एक तरफ, वरूण धवन - शशांक खेतान की रणभूमि फिल्हाल स्क्रिप्ट के हल्के होने के चक्कर में रोक दी गई है वहीं सुशांत सिंह राजपूत - जैकलीन फर्नांडीज़ की ड्राइव के भी कमज़ोर स्क्रिप्ट के चलते डिब्बाबंद होने की खबरें हैं।
जहां तक रही आने वाली फिल्मों की बात तो धर्मा प्रोडक्शन्स क्रिसमस 2019 मना रही है अक्षय कुमार - करीना कपूर, दिलजीत दोसान्ज्ह - कियारा आडवाणी स्टारर गुड न्यूज़ के साथ। इसी के साथ 2020 की गर्मियों में रिलीज़ हो रही है अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र। जिसके बाद 2020 क्रिसमस को तख्त का धमाका होने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications