फाइनल हुआ 400 करोड़ का KHAN धमाका, दिसंबर 2019 कर लीजिए बुक, हीरोइन भी तय
आमिर खान के लिए 2019 का क्रिसमस बुक कर ही लीजिए। क्योंकि धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ मिलकर, आमिर खान, 2019 में धमाका करेंगे ये तय हो चुका है। फिल्मफेयर की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो आमिर खान और आलिया भट्ट करण जौहर की ओशो बायोपिक की तैयारी शुरू कर चुके हैं और आमिर की हर फिल्म की तरह ये फिल्म 2019 क्रिसमस पर दस्तक देगी।
[तख्त के लिए 300 करोड़ी टक्कर - रणबीर Vs रणवीर]
रजनीश ओशो पर बन रही इस बायोपिक में आलिया भट्ट मां आनंद शीला का किरदार निभाएंगी और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं, कपूर एंड सन्स फेम शकुन बत्रा। हालांकि पहले खबर थी कि आमिर को फिल्म की स्क्रिप्ट से काफी दिक्कतें हैं और उन्होंने काफी बदलाव डिमांड किए हैं लेकिन अब ये तय है कि फिल्म का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

आमिर खान इस फिल्म के लिए लुक टेस्ट देना शुरू कर चुके हैं। बायोपिक पर तेज़ी से काम चल रहा है और इसकी शूटिंग दिसंबर से शुरू हो जाएगी। दिलचस्प ये है कि अजय देवगन, शाहरूख खान, ऋतिक रोशन सब बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं।
[आमिर की भारत और सलमान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, 2 In 1 धमाका]
लेकिन ये भी सब जानते हैं कि आमिर खान जब भी आते हैं पूरी तैयारी के साथ आते हैं और अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आते हैं। आमिर खान का पिछला रिकॉर्ड है दंगल के 371 करोड़ तो इस बार ये तय मान कर चलिए कि आमिर खान कम से कम 400 करोड़ सट्टा तो खेलेंगे ही।
इसके अलावा फिलहाल फिलहाल आमिर के पास तीन और फिल्में हैं - गुलशन कुमार की मुगल बायोपिक, महाभारत और फॉरेस्ट गंप रीमेक। ये तीनों फिल्में आमिर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं इस साल दीवाली पर उनकी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान रिलीज़ होने की तैयारी चल रही है। यानि कि यशराज के प्रोजेक्ट में करोड़ों का मुनाफा देने के बाद आमिर खान धर्मा प्रोडक्शन्स के मुनाफे की तैयारी करेंगे।
दिलचस्प ये है कि धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ ये आमिर खान का पहला प्रोजेक्ट होगा। देखिए धर्मा प्रोडक्शन्स की आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications












