#CastAlert: एक और 100 करोड़ी फिल्म के लिए तैयार हैं अक्षय कुमार - 5 सुपरस्टार्स एक साथ
करण जौहर की अगली फिल्म के लिए कास्ट फाइनल हो चुकी है। माना जा रहा था कि करण जौहर की अगली फिल्म शादी से जुड़ी एक कहानी है। जिसमें दो शादीशुदा जोड़ों की कहानी होगी।
अब फिल्म की कास्ट फाइनल हो चुकी है। खबर है कि फिल्म में अक्षय कुमार - करीना कपूर और राजकुमार राव - भूमि पेडनेकर फाइनल हो चुके हैं। अक्षय - करीना फिल्म में पुराना कपल और राजकुमार - भूमि, नया शादीशुदा कपल बने हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म की काफी दिनों से चर्चा है और इसे धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए राज मेहता डायरेक्ट करेंगे। अक्षय कुमार जहां, धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ पहले ही केसरी कर रहे हैं वहीं करीना ने वीरे दी वेडिंग के बाद अपना अगला प्रोजेक्ट इसे ही चुना है।
[अक्षय कुमार का 2019 का धमाका, पूरा होगा 1000 करोड़ का टार्गेट]
फिल्म शादीशुदा कपल्स की दिक्कतों पर फोकस करेगी, उम्र के दो अलग पड़ाव पर पहुंच चुके दो कपल्स के साथ। वैसे भी करण जौहर मल्टीस्टारर फिल्मों के शहंशाह और इस फिल्म में भी उन्हें कास्टिंग के लिए पूरे नंबर मिलने चाहिए।
हाल ही में करण जौहर ने कलंक नाम की फिल्म अनाउंस की है जिसमें इस दशक के सबसे बड़े सितारे एक साथ हैं - आलिया भट्ट - वरूण धवन, आदित्य रॉय कपूर - सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त - माधुरी दीक्षित और कुणाल खेमू। वहीं इस फिल्म में कृति सैनन और कियारा आडवाणी के कैमियो भी हैं।
[अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म, सीक्वल हो रही है तैयार- DHAMAKA]
कलंक के बाद अब इस नई फिल्म की कास्टिंग सुनकर भीे सबके होश उड़ गए हैं। वैसे जानिए बॉलीवुड की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्में और उनकी कमाई -


Click it and Unblock the Notifications
