2020 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर : होगा खानदार धमाका, तगड़ी स्टारकास्ट के साथ
करण जौहर की अगली फिल्म क्या है और किसके साथ है, फिलहाल बॉलीवुड के लिए यही काफी बड़ा प्रश्न बन चुका है। अगर गपशप गली की मानें तो करण जौहर की अगली फिल्म का प्लॉट मुग़ल काल में सेट है और फिल्म काफी हद तक मुग़ले आज़म से भारी तरह से प्रेरित होगी। अब करण जौहर अनारकली, सलीम, अकबर, किस पर फोकस करना चाहते हैं ये नहीं पता।
वहीं गपशप गली में कुछ दिनों पहले ये भी खबर थी कि करण जौहर की अगली फिल्म की स्टारकास्ट शायद शाहरूख खान, काजोल और रणबीर कपूर के साथ लॉक हो चुकी है। भले ही करण जौहर इस बात को कितना भी झुठला लें। कलंक को लेकर भी करण जौहर काफी ना ना करते रहे लेकिन अंत में वही घोषणा की जो गपशप गली में पहले से मौजूद थी।

बहरहाल, अगर बीते कुछ दिनों की बातों पर गौर किया जाए तो शाहरूख खान को दो पीरियड फिल्मों के ऑफर मिले थे - एक आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स से जहां एक योद्धा का किरदार था। लेकिन शाहरूख ने कोई जवाब नहीं दिया। अब खबर है कि अक्षय कुमार यशराज फिल्म्स के साथ पृथ्वीराज चौहान पर एक फिल्म कर रहे हैं।
[आमिर खान की ओशो बायोपिक, जानिए डीटेल्स]
ऐसे में हो सकता है कि करण जौहर का ये पीरियड ड्रामा शाहरूख खान के नाम हों क्योंकि करण जौहर के पास शाहरूख और रणबीर के लिए एक स्क्रिप्ट है, ये खबरें, ऐ दिल है मुश्किल के बाद से ही वायरल हुई थीं।
माना जा रहा है कि करण जौहर की ये पीरियड फिल्म काफी भारी बजट पर तैयार होगी। लेकिन अभी तक फिल्म की कोई भी डीटेल बाहर नहीं आई है इसलिए किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।
वैसे आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड पर बड़े स्तर पर बनाई गई पीरियड फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications












