Pics: करण जौहर के Twins यश - रूही की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे करीना - तैमूर, गौरी - अबराम, रानी - अदीरा
करण जौहर के बच्चे यश और रूही आज अपना चौथा जन्मदिन मना रहे हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर करण जौहर ने एक बेहद प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। लेकिन इस पोस्ट में भी हमेशा की तरह, करण के बच्चे उनका मज़ाक उड़ाते दिखे। करण ने अपने बच्चों का एक वीडियो शेयर किया।
इस वीडियो में यश और रूही ये कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि वो अपने पापा के चमकीले कपड़े देखकर बोर हो चुके हैं। वहीं यश और रूही हमेशा ही अपने पापा के क्लॉसेट में ही दिखाई देते हैं।

करण जौहर के इस पोस्ट पर मलाईका अरोड़ा, काजोल, सीमा खान, भावना पांडे, महीप कपूर, बिपाशा बसु सहित ढेरों स्टार्स ने यश और रूही को जन्मदिन की बधाई दी।
इसके अलावा नेहा धूपिया ने भी यश और रूही की तस्वीर, मेहर के साथ शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि आने वाले दिनों में वो तीनों मिलकर ढेर सारी यादें बनाएंगे।
शाम में करण जौहर ने बच्चों के लिए एक पार्टी रखी जिसे स्टार किड्स ने अपनी मम्मियों के साथ अटेंड किया -

अदीरा की झलक
रानी मुखर्जी अपनी बेटी अदीरा के साथ इस पार्टी में पहुंची। रानी मुखर्जी, अदीरा को कैमरे से बिल्कुल दूर रखती हैं।

एकता कपूर - रवि
एकता कपूर और करण जौहर काफी अच्छे दोस्त हैं। पार्टी में एकता अपने बेटे रवि के साथ पहुंची।

अबराम और गौरी
अबराम खान भी अपनी सुपरमॉम गौरी खान के साथ इस बर्थ डे पार्टी में पहुंचे।

तुषार कपूर
तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य के साथ पार्टी में दिखाई दिए।

नताशा पूनावाला
करण की खास दोस्त नताशा पूनावाला पार्टी में अपने बेटे के साथ पहुंची।

नेहा धूपिया
नेहा धूपिया अपनी बेटी मेहर धूपिया बेदी के साथ पार्टी में पहुंची।

सबके फेवरिट तैमूर
मीडिया के फेवरिट तैमूर, अपनी मां करीना कपूर खान के साथ पहुंचे।

Ready To Pop
पार्टी से करण ने करीना के साथ ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - पॉप और पॉप करने को तैयार। करीना कपूर की डिलीवरी फरवरी में होनी है।

बेहद क्यूट बच्चे
करण जौहर के बच्चे यश और रूही बेहद क्यूट हैं और उन्होंने पूरे लॉकडाउन करण जौहर के साथ मस्ती की और फैन्स को इंटरटेन किया।

Lockdown With Johars
लॉकडाउन के दौरान करण जौहर के बच्चे अपने पापा के साथ LockDown With Johars नाम के वीडियो शेयर करते थे जो बेहद प्यारे थे। यश और रूही ने अपने जन्मदिन पर भी करण जौहर के साथ काफी मस्ती की।


Click it and Unblock the Notifications












