..................... Karan Johar and Rohit Shetty making Ram Lakhan remake - Hindi Filmibeat

करन जौहर व रोहित शेट्टी की राम लखन, क्या होगी कास्टिंग

हाल ही में खबर आई है कि बॉलीवुड के दो बेहतरीन निर्देशक रोहित शेट्टी और करन जौहर मिलकर सालों पहले आई फिल्म राम लखन का रीमेक बनाने का प्लान कर रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन करन जौहर सुभाष घई की निर्माण कंपनी मुक्ता आर्ट्स के साथ मिलकर करेंगे और फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे। इस खबर को 22 तारीख को ही करण जौहर की निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स ने ट्विटर पर डाला।

तो खबर तो बस इतनी सी ही है लेकिन आगे की खबर ये है कि राम और लखन की जोड़ी के लिए अभी किरदारों के चयन बाकी हैं तो लोगों ने कयास लगाने शुरु कर दिये हैं कि इंडस्ट्री में फिल्हाल ऐसे कौन कौन से एक्टर हैं जो कि फिल्म इंडस्ट्री के इन दो बेहद पॉपुलर किरदारों में फिट बैठ सकते हैं। तो आइये हम भी जानते हैं आज की जनता को सालों पहले के राम और लखन यानी जैकी श्रॉफ व अनिल कपूर के किरदारों में कौन दो एक्टर जंच रहे हैं।

मर्दानी तो एक शुरुआत है- फिल्म समीक्षा

तो शुरुआत करते हैं बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी और फैंस के दिलों में बसने वाले शाहरुख खान व सलमान खान से। फैंस का मानना है कि शाहरुख और सलमान राम-लखन के रुप में बेहद जचेंगे। हालांकि इस जोड़ी को सालों बाद दोबारा से परदे पर उतार पाना उतना भी आसान नहीं जितना की लगता है। जहां तक करन व रोहित की बात है तो करन व रोहित ने कभी भी सलमान के साथ काम नहीं किया है, करन तो फिर भी सलमान के साथ फिल्म करने वाले हैं लेकिन रोहित शेट्टी का तो अभी तक सलमा के साथ काम करने का कोई इरादा भी नहीं।

दूसरी जोड़ी है रणवीर सिंह व अर्जुन कपूर की। गुंडे फिल्म में दोनों की दोस्ती को देखने के बाद फिल्म राम लखन के लिए भी रणवीर व अर्जुन को चुने जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि लोगों का ये भी मानना है कि बॉलीवुड में लखन तो बहुत हैं लेकिन राम नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X