रोहित काफी टैलेंटड डारेक्टर हैं: करण जौहर

इस फिल्म के डारेक्टर होंगे रोहित और फिल्म को प्रोड्यूस करण कर रहे हैं। इस बारे में करण का कहना है कि 'यह सहीं है कि मैं और रोहित मिलकर फिल्म निर्माण कर रहे हैं। इस नए एक्सपेरिमेंट को लेकर वह बेहद एक्साइटेड हैं। करण का कहना है कि बेशक, रोहित काफी टैलेंटेड हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि हम दोनों मिलकर दर्शकों को कुछ नया ही सर्व करेंगे।
इस फिल्म को लेकर जहां करण फूले नहीं समा रहे हैं वहीं रोहित भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी खुश हैं। रोहित का इस बारे में कहना है कि 'करण बेहतरीन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। हमारी मीटिंग हो चुकी है कि किस तरह से फिल्म को बनाना है। बस कुछ चीजें हैं जो फाइनल होनी बाकी है उम्मीद है कि वो भी जल्द हो जाएंगी। मुझे पूरा यकीन है कि यह मेरे लिए काफी अच्छा एक्सपीरियंस होगा।'


Click it and Unblock the Notifications