जब रोहित शेट्टी फिल्म बनाता है तो बॉक्स ऑफिस उड़ जाता है...सीधा BLOCKBUSTER
करण जौहर और रोहित शेट्टी आजकल अपने आने वाले एक प्रोजेक्ट के लिए नए चेहरे टीवी पर ढूंढ रहे हैं, ये तो सबको पता है लेकिन इस दौरान वो जमकर एक दूसरे को प्रमोट भी बेतहाशा कर रहे हैं।
दरअसल, इस शो पर बात होती है तो केवल बॉक्स ऑफिस की। और हो भी क्यों ना सेट पर रोहित शेट्टी जो रहते हैं। दरअसल, बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से करण जौहर, रोहित शेट्टी से काफी पीछे है।

और ये उनकी बातों में दिख जाता है कि वो रोहित के बॉक्स ऑफिस नंबर से कितने प्रभावित हैं। पिछले एपिसोड में ही एक वाकया हुआ जब करण जौहर ने फट से कहा कि जब रोहित शेट्टी फिल्में बनाते हैं तो उनमें एक ही चीज़ उड़ती है और वो है फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
वहीं रोहित भी प्रतिभागियों को अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की याद दिलाना नहीं भूलते हैं। रोहित शेट्टी ने ऐसे ही किसी एपिसोड में एक प्रतिभागी को याद दिलाया था कि मैंने 12 फिल्में बनाई हैं जिनमें से तीन ब्लॉकबस्टर, चार सुपरहिट और तीन हिट हैं।


Click it and Unblock the Notifications