करण और रोहित की फिल्म में होंगे शाहरूख-अजय

दरअसल करण की इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करने वाले हैं। बॉलीवुड में अजय और रोहित की दोस्ती के बारे में हर कोई जानता है। करण भी शाहरूख को पसंद करते हैं ऐसे में इस फिल्म में दोनों का साथ काम करना कोई बड़ी बात नहीं है। यह एक मसाला फिल्म होगी। करण जिस समय फिल्म कभी अलविदा न कहना की शूटिंग कर रहे थे उसी समय वह अजय को फिल्म में शाहरुख के साथ लेना चाहते थे मगर बात बनी नहीं।
उसके बाद सिंघम की रिलीज के बाद रोहित ने दोनों कलाकारों को साथ लाने की कोशिश की। शाहरुख जहां रोमांटिक फिल्मों में सुपर हिट हैं तो वहीं अजय देवगन अपनी गंभीर अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में दोनों को एक साथ पर्दे पर देखना कुछ ज्यादा ही रोमांचक होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications