..................... Karan Johar's Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani budget will shock you, satellite-digital rights sold for crores - Hindi Filmibeat

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: करण जौहर की फिल्म का बजट आपको चौंका देगा, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई!

karan-johar-rocky-aur-rani-kii-prem-kahaani-budget-will-shock-satellite-digital-rights-sold-crores

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (RARKPK) इस हफ्ते शुक्रवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। करण जौहर की निर्देशन में बनी ये फिल्म सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की टीम इन दिनों सिटी टूर और ऑन-ग्राउंड कार्यक्रमों के साथ देश भर में जोरशोर से प्रमोशन कर रहे हैं।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं। फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर इसके भव्य सेट्स, सभी दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, बता दें कि ये करण जौहर की सबसे मंहगी फिल्मों में से एक है।

भारी भरकम बजट पर बनी है 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

जी हां, RARKPK की बजट को सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। फिल्म का प्रोडक्शन बजट 160 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जबकि प्रमोशन पर 18 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। यानि की फिल्म का कुल बजट 178 करोड़ है।

हालांकि खास बात है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपने बजट का का लगभग 90% वसूल कर लिया है। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के डिजिटल राइट्स की बिक्री से 80 करोड़ रुपये, कलर्स के सैटेलाइट राइट्स की बिक्री से 50 करोड़ रुपये और सारेगामा को अपने म्यूजिक राइट्स की बिक्री से 30 करोड़ रुपये के साथ.. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के निर्माता पहले ही 160 करोड़ रुपये कमा चुके हैं।

यानि की अपने 178 करोड़ रुपये के बजट में से 160 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म को लगभग 45-48 करोड़ रुपये का कारोबार करना होगा। फिल्म के इर्द-गिर्द चल रहे प्रमोशन को देखते हुए, शुरुआती वीकेंड में ही ब्रेक-ईवन पॉइंट तक पहुंच जायेगी।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के रिपोर्ट्स पे एक नजर डालें:

प्रोडक्शन बजट: 160 करोड़ रुपये.
प्रमोशन: रु. 18 करोड़

कुल लागत: रु. 178 करोड़

अब तक की कमाई

म्यूजिक राइट्स: रु. 30 करोड़.
सैटेलाइट राइट्स: रु. 50 करोड़.
डिजिटल राइट्स: रु. 80 करोड़.
रिलीज़ से पहले कुल कमाई: रु. 160 करोड़.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X