करन जौहर ने नये कलेवर में पेश किया डिस्को दीवाने
टीनेजर्स पर बनी इस फिल्म के लिये करन जौहर खासे उत्साहित हैं। इस फिल्म के गीत डिस्को दीवाने को नई धुन और नये अंदाज़ में पेश करने के साथ-साथ ग्रुप डांस भी फिल्माया जा रहा है। खबर है कि यह गीत फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया जायेगा। उनके साथ वरुण धवन और आलिया भट्ट होंगी।
इस फिल्म में कुल छह गाने होंगे, जिनमें से यह पहला गाना होगा। करन चाहते हैं कि उनकी फिल्म का एक-एक गाना हिट हो। इसीलिये म्यूजिक डायरेक्टर के साथ खुद बैठकर काम कर रहे हैं।
वैसे आज के टीनेजर्स जिस डिस्को दीवाने को भूल चुके हैं, या फिर उन्होंने उसे कभी सुना ही नहीं, उस गीत ने 14 देशों में ख्याति हासिल की थी। उस दौरान एक दिन में एक लाख कैसेट बिके थे, जो कि एक रिकॉर्ड था।
कुछ कुछ होता है में अंजलि और राहुल की कहानी ने जिस तरह कॉलेज के दिनों को याद दिलाया, ठीक उसी प्रकार करण जौहर एक बार फिर कॉलेज लाइफ को परोसने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












