..................... Karan Johar reviews dangal and calls it best film of the decade - Hindi Filmibeat

#Pre-Review: 10 सालों में नहीं बनी है दंगल जैसी फिल्म - 2016 की बेस्ट!

आमिर खान दंगल प्रमोशन में जुट चुके हैं और अब उन्होंने फिल्म को लेकर लोगों से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। और सबसे ताज़ा फीडबैक दिया करण जौहर ने।

करण जौहर दंगल देख चुके लोगों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं और उन्होंने ट्विटर पर लिखा - हाल ही में दंगल देखी। पिछले दशक से अब तक इतनी बेहतरीन फिल्म नहीं बनी है।

Dangal review

इससे पहले आमिर खान शबाना आज़मी और बॉलीवुड के कुछ खास लोगों को दंगल दिखा चुके हैं और सबने फिल्म की जमकर तारीफ की। शबाना आज़मी ने तो इसे मास्टरपीस तक कहा।
[सुलतान की हर गलती का फायदा उठा रहे हैं आमिर खान]

दंगल देखने के बाद शबाना आज़मी ने ट्वीट किया कि फिल्म शानदार है और इससे बेहतर बर्थ डे गिफ्ट उन्हें नहीं मिल सकता। शबाना आज़मी ने आगे लिखा कि आमिर खान एक बार फिर बेहतरीन अंदाज़ में सबके सामने होंगे।

वहीं क्रिटिक तरण आदर्श ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि दंगल एक शानदार फिल्म है और आमिर खान एक बार फिर अपनी फिल्म से इतिहास रचेंगे।

गौरतलब है कि आमिर खान स्टारर दंगल 23 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म काफी महीनों से खबरों में हैं और वजह है सुलतान के साथ इसकी तुलना।
[#ScoreCard: सलमान 1, अक्षय 5, तो कौन है बॉक्स ऑफिस नंबर 2, 3, 4]

काफी दिनों से अफवाहें थीं कि आमिर खान सुलतान से डर गए हैं, आमिर खान सुलतान पर नज़र रख रहे हैं। उन बुद्धिजनों से निवेदन है कि एक बार सोचें - वो आमिर खान हैं, उन्हें अपनी फिल्म के लिए सुलतान को ताकने की ज़रूरत नहीं है।

यहां उस आमिर खान की बात हो रही है, जो 2 साल से एक ही फिल्म के पीछे मेहनत कर रहा है। ऐसे में उन्हें सलमान खान से डरने की कोई ज़रूरत नहीं है। और यही कारण है कि उनके फैन्स फिलहाल ट्विटर पर आए दिन कुछ ना कुछ ट्रेंड कर ही रहे हैं।

हर साल जो आदमी एक फिल्म लेकर आता है और सारे रिकॉर्ड तहस नहस कर के चला जाता है, यहां उसकी बात हो रही है। वो आदमी जिसने अमिताभ बच्चन को चैलेंज किया कि ब्लैक जैसी फिल्म बच्चों के लिए नहीं है। तो फिर तारे ज़मीन पर बना कर दिखाया कि बच्चों को पढ़ाते कैसे हैं। इसलिए ये तो तय है कि आमिर पूरी तैयारी के साथ आ रहे हैं।

पोस्टर ने जीता दिल
दंगल ने अपने पोस्टर से ही सबका दिल जीत लिया था। ये पोस्टर है ही इतना शानदार। पहली बात तो ये कि पोस्टर हिंदी में हैं और सबसे तुरंत कनेक्ट हो रहा है, दूसरी बात ये कि काफी समय बाद आप कोई पोस्टर बिना किसी फोटोशॉप के देखेंगे। और तीसरी और सबसे ज़रूरी बात, पोस्टर पूरी फिल्म का पंच एक बार में दिखा रहा है।

सलमान ने गिफ्ट की दंगल
आमिर ने बताया कि उन्हें फिल्म के लिए दंगल नाम काफी पसंद था लेकिन दंगल नाम पुनीत इस्सर ने कॉपीराइट करवा रखा था। तो आमिर ने तुरंत सलमान से बात की क्योंकि सलमान पुनीत को जानते हैं। सलमान ने पुनीत इस्सर से बात की और रिक्वेस्ट की कि दंगल का टाइटल नीतेश तिवारी को दे दे। और बस,आमिर खान की फिल्म को ये टाइटल मिल गया।

दंगल के लिए आमिर खान के पास ऐसे तीन रिकॉर्ड हैं जिनके आगे बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की सुलतान कहीं नहीं टिकेंगे।

सारी फिल्में Highest Grosser
पिछले कुछ सालों में जब भी आमिर की फिल्म आई है, उस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है - 3 इडियट्स, गजिनी, धूम 3,पीके।

सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्में
आमिर खान की फिल्में, उस साल की ही नहीं, बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्में साबित हुईं। एक ऐसा रिकॉर्ड जो सुपरस्टार होने के बावजूद सलमान के पास नहीं है।

हमेशा नया ट्रेंड
आमिर की हर फिल्म ने नया ट्रेंड शुरू किया। गजिनी का 100 करोड़ हो, 3 इडियट्स का 200 करोड़, धूम 3 का 250 करोड़ या पीके का 300 करोड़!

इसलिए आंकड़े तो यही कहते हैं कि इस साल सलमान खान की सुलतान को आमिर खान की दंगल से पटखनी मिलना तय है। बाकी तो बस इंतज़ार है - दिसंबर का!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X