2019 में सुपरस्टार सलमान खान किससे करेंगे शादी- करण जौहर ने किया खुलासा
हाल ही में डाइरेक्टर- प्रोड्यूसर करण जौहर नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में शामिल हुए। जहां उन्होंने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक पर बातें कीं। सलमान खान की शादी पर सवाल किये जाने पर करण जौहर ने हंसते हुए कहा.. हां सलमान 2019 में शादी करने वाले हैं, तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों से.. ना कि किसी लड़की से।
खैर, फिलहाल सलमान खान शादी करने के मूड में तो नहीं नजर आ रहे। लेकिन 2019 में उनकी बड़ी फिल्म भारत रिलीज होने वाली है, जिससे फैंस को बहुत उम्मीद है। जाहिर है सुल्तान और टाईगर जिंदा है के बाद सलमान- अली अब्बास जफर की जोड़ी तीसरी बार सामने आने वाली है। साथ ही यह काफी अलग तरह की फिल्म होने वाली है।

भारत के बाद भी.. सलमान बैक टू बैक फिल्मों में व्यस्त हैं। ईद 2019 में अली अब्बास जफर की भारत के बाद सलमान दबंग 3 की शूटिंग करने वाले हैं। उम्मीद है कि दबंग 3 सलमान की अगली फिल्म होगी। ऐसे में किक 2 फिलहाल 2020 तक के लिए टलती नजर आ रही है।
यहां जानें सलमान खान ने किन फिल्मों को किया है साइन-


Click it and Unblock the Notifications











