करण जौहर ने की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट अनाउंस, रणवीर-आलिया मिलकर मचाएंगे धमाल

karan-johar-reveals-the-release-date-of-his-upcoming-directorial-rocky-aur-rani-ki-prem-kahani

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट आखिरकार करण जौहर ने अनाउंस कर दी है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म का निर्दशन करण जौहर खुद कर रहे हैं।

इसके पहले उन्होंने 2017 में 'लस्ट स्टोरी' डायरेक्ट की थी लेकिन, एक पूरी फीचर फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' थी, जिसका निर्देशन करण जौहर ने किया था। सोशल मीडिया पर करण जौहर ने एक रंग-बिरंगी पोस्टर शेयर किया जिस पर स्पेशल नोट लिखा हुआ है।

इस पर करण जौहर ने लिखा है- 7 साल बाद, आखिर वो वक़्त आ गया अपने पहले घर- सिनेमाघरों में लौटने का। अपनी सातवीं फिल्म के सेट पर मुझे एक नहीं बल्कि कई शानदार अभिनेताओं के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। यह कहानी है जो परंपराओं की जड़ों तक जाती है और इस कहानी का संगीत दिल छू लेने वाला है।'

बड़े परदे पर फिल्म के लिए उत्साहित

बड़े परदे पर फिल्म के लिए उत्साहित

करण जौहर ने आगे लिखा है- 'अपने परिवार और दोस्तों के साथ पॉपकॉर्न खरीदने और बड़े पर्दे पर प्यार और मनोरंजन को महसूस करने का समय आ गया है।यह बताते हुए हम बहुत उत्साहित हैं...' साथ ही आगे उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट लिखी है।

बिना त्योहार के रिलीज़ डेट

बिना त्योहार के रिलीज़ डेट

करण जौहर ने घोषणा की है कि, फिल्म 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'मेरा दिल एक्साइटमेंट से भरा है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आपके पास थिएटर में 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।'

आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी में की थी शूटिंग

आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी में की थी शूटिंग

आलिया भट्ट ने इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग प्रेग्नेंसी के दौरान पूरी की थी। साथ ही उन्होंने शूटिंग को खत्म भी कर लिया था। अब फिल्म अपने पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। फिल्म को लेकर लंबे समय से अच्छा खासा बज बना हुआ है।

रणवीर-आलिया की दूसरी फिल्म

रणवीर-आलिया की दूसरी फिल्म

इसके पहले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट साथ में 'गली ब्वॉय' में नजर आ चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इन दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X