..................... Karan Johar reveals the first message he sent to Kajol after their Ugly Spat - Hindi Filmibeat

DETAILS: अजय देवगन से गाली खाने के बाद...करण जौहर ने काजोल को भेजा ये पहला मेसेज

Recommended Video

Karan Johar REVEALS he regrets fighting with Kajol; Know Here | FilmiBeat

पिछले साल की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी थी अजय देवगन और करण जौहर का झगड़ा। और इसके बाद करण जौहर ने काजोल के बारे में जमकर भड़ास निकाली। काफी कुछ कहा और सुना गया जो चौंकाने वाला था और गंदे स्तर पर था।

आखिरी चीज़, जो बाहर आई वो थी करण जौहर का वो बयान जिसके अनुसार, अजय देवगन ने उन्हें गालियों भरे मेसेज किए थे। ये बातें धीरे धीरे खत्म हो गई।

karan-johar-reveals-the-first-message-he-sent-kajol-after-their-ugly-spat

हाल ही में करण जौहर और काजोल एक साथ दिखाई दिए। और एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर बधाईयां देते भी नज़र आए और फिर खबर आई कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो चुका है।

अब नो फिल्टर नेहा पर इस बारे में बात करते हुए करण ने बताया कि वो उस समय बहुत दुखी थे। लेकिन उन्हें बाद में समझ आया कि गुस्से में वो काफी ऐसी बातें कह गए जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थी।

फिर यश और रूही के जन्म के बाद, उन्होंने काजोल की अपने बच्चों की फोटो भेजी और लिखा - मैं नहीं चाहता कि तुम इसका कोई जवाब दो। लेकिन मैं ये भी नहीं चाहता कि तुम मेरे बच्चों की फोटो किसी न्यूज़पेपर या वेबसाइट पर देखो।

इसलिए मैं ये फोटो भेज रहा हूूूं। काजोल ने तुरंत जवाब भेजा कि ये दोनों बहुत प्यारे हैं। भगवान करे ये तुम्हें उतना ही प्यार दें, जितना मेरे बच्चे मुझे देते हैं। करण ने बताया कि इसके बाद हमारे बीच का सारा ज़हर गायब हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X