शाहरुख खान वो पहले शख्स थे, जिन्होंने मुझे सेक्सुअली कंफर्टेबल फील कराया... ये क्या बोल गए करण जौहर

Shah Rukh Khan, Karan Johar

Shah Rukh Khan Comfrts Karan Johar Sexuality: फिल्म निर्माता करण जौहर ने सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रति अपने प्यार और लगाव को व्यक्त करते हुए बताया कि वह पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिसने उन्हें सेक्सुएलिटी के मामले में कमतर महसूस नहीं कराया। पॉडकास्ट 'वी आर युवा' में हालिया बातचीत में करण जौहर ने कुबूल किया कि वह शुरुआत में अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर बहुत अनकंफर्टेबल थे।

उन्होंने बताया कि उनके लिए शाहरुख खान वो शख्स हैं, जिनके साथ वो अपनी हर समस्या डिस्कस करते हैं। उन्हें जब भी किसी की मदद की जरूरत होती है, वह सबसे पहले शाहरुख खान से बात करते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पहले ऐसे व्यक्ति जिन्होंने मुझे महसूस कराया कि मैं ठीक हूं, वह शाहरुख खान थे। वह बहुत ही प्रोग्रेसिव माहौल में पले-बढ़े हैं, वह थिएटर से आते हैं, उन्होंने हर तरह के लोगों के साथ काम किया है।"

केजेओ ने साझा किया, "मेरे माता-पिता, शायद उन चीजों को समझ नहीं रहे थे, जिससे मैं जूझ रहा था। मेरा स्त्री पक्ष जो बेहद मजबूती के साथ सामने आ रहा था, आमतौर पर लोग उस पर केवल हंसते थे, या मजाक उड़ाते थे।'' करण ने कहा, "फिर जब मैं थोड़ा बड़ा हुआ, तो लोग इसे लेकर थोड़ा शांत हो गए, लेकिन मैं ये जरूर कह सकता हूं कि मेरे चलने या बोलने के तरीके को लेकर चारों तरफ बातें जरूर होती थी।

शाहरुख खान पहले ऐसे शख्स थे, जिन्होंने कभी भी मुझे कमतर महसूस नहीं कराया। उन्होंने मुझे बराबर का महसूस कराया और उनके बारे में उन चीजों को स्वीकार किया, जिनका बाकी लोग मजाक उड़ाया करते थे। वह किसी भी चीज में बहुत अच्छे हैं। वह मेरे साथ खुलकर बात किया करते थे और मुझे ऐसा लगा कि जब मुझे अपने व्यक्तित्व और सेक्शुएलिटी के बारे में सबसे बड़ी बात कहनी थी, तब भी मैंने पहले उनसे बात की।''

अपने बचपन के आघात पर, करण ने साझा किया, "मैंने खुद से उतना प्यार करना नहीं सीखा है जितना शायद दुनिया सोचती होगी कि मैं करता हूं। मुझे अब भी शरीर से जुड़ी कई समस्याएं हैं। मैं अब भी अपने शरीर को लेकर सहज नहीं हूं। मैं अपने आप के साथ सहज हूं।" उन्होंने कहा, "जब मैं काला सूट पहनता हूं, वह मेरे कवच की तरह होता है, जिस मोमेंट मैं फैशन में आता हूं, तभी मुझे अपनी आवाज मिलती है। मुझे एहसास हुआ कि मुझे वही पहनना चाहिए, जो मैं चाहता हूं, चाहे लोग कुछ भी कहें।"

करण ने आगे कहा, "सोशल मीडिया पर लोग मेरे कपड़ों पर कमेंट करते हैं, कहते हैं कि मैं रणवीर सिंह की सस्ती कॉपी हूं, वे मुझे 'गेजो' कहते हैं। लेकिन, इन सबसे मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैंने इसके लिए मोटी चमड़ी बना ली है।" वर्क फ्रंट की बात करें, तो करण ने हाल ही में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन किया। उनकी अगली फिल्में 'योद्धा', 'जिगरा' पाइपलाइन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X