SOTY से करण जौहर को हुआ था 20 करोड़ का नुकसान, बताया- कैसे शाहरुख के कहने पर बन गए प्रोड्यूसर

karan-johar-reveals-he-suffered-loss-on-student-of-the-year-this-is-how-shahrukh-khan-motivated-him

Karan Johar: करण जौहर देश के सबसे शानदार फिल्म मेकर में गिने जाते हैं और फिल्म बिजनेस में उनकी प्रोडक्शन कंपनी भी काफी बड़ी है। प्रोड्यूसर और निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में फिल्म बिजनेस को लेकर बात की और बताया कि कैसे उनकी कंपनी इतनी बड़ी बन गई। करण जौहर ने बताया कि अपने पिता के निधन के बाद वो वित्तीय मामलों के बारे में कुछ नहीं जानते थे।

करण जौहर ने यह भी शेयर किया एक पारिवारिक मित्र ने निधन के चौथे दिन पर उन्हें पिता के कुछ खत दिए जिसमें वित्तीय मामलों से से जुड़ी सारी डिटेल लिखी हुई थी जैसे कैश, बैंक डीटेल और कई लोगों के नाम कि किस पर उन्हें भरोसा करना चाहिए और किस पर नहीं। करण जौहर ने कहा कि, इस खत को उन्होंने बाइबल मान लिया।

स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से हुआ था नुकसान

बाद में करण जौहर ने अपने बचपन के दोस्त अपूर्व मेहता को लंदन से बुला लिया। करण जौहर ने ये भी खुलासा किया कि वो अपूर्व मेहता से बहुत डरते हैं क्योंकि वो उनके निजी खर्चों पर भी नजर रखते हैं। करण जौहर ने इस पॉडकास्ट में कहा कि भले ही 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से अधिक की कमाई की लेकिन उन्हें 15-20 करोड़ का नुकसान हो गया क्योंकि उन्होंने फिल्म पर अच्छा-खासा खर्च कर डाला था।

शाहरुख खान ने दी थी खास सलाह

करण जौहर ने खुलासा कि, उनके नुकसान की भरपाई 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'टू स्टेट्स' और 'हंपटी शर्मा की दुल्हनिया' से हुई। करण जौहर ने यह भी कहा कि फिल्म के बजट का एक बड़ा हिस्सा एक्टर्स को जाता इसलिए उन्होंने अधिक फीस के खिलाफ हात की है।

करण जौहर ने कहा था- अगर एक्टर्स 5 करोड़ की ओपनिंग भी नहीं दे सकते तो उन्हें 20 करोड़ फीस भी नहीं मांगना चाहिए।' उन्होंने कहा था कि वो 'काल' बनाने की प्लानिंग नहीं कर रहे थे लेकिन शाहरुख खान ने उन्हें कहा था कि यह छोटी फिल्म है इसलिए उन्हें बनानी चाहिए। शाहरुख खान ने उन्हें कहा था कि उन्हें गलती करनी चाहिए और उससे सीखना चाहिए। इसके बाद उन्होंने काल बनाई और इसके बाद फिल्में बनाते गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X