7 सुपरस्टार्स- 'तख्त' होगी करण जौहर की सबसे बड़ी फिल्म- जानें DETAILS
निर्माता- निर्देशक करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म तख्त को लेकर कुछ खुलासे किये हैं। करण जौहर ने कहा कि यह फिल्म मुगल जमाने की कभी खुशी कभी गम होगी। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर स्टारर यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी। यह फिल्म मुगल शासक शाहजहां के बेटों की कहानी होगी।
ऋतिक रोशन की 'कृष 4'- रिलीज डेट में बदलाव- 2021 में होगा धमाका!
करण जौहर की यह मल्टी स्टारर फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनने वाली है। निर्देशक ने कहा है कि यह दो भाईयों के बीच टकराव की कहानी है.. लेकिन तथ्यों पर आधारित है। यह संघर्ष की कहानी है। साथ ही यह मेरी आज तक की सबसे बड़ी फिल्म है।

चूंकि फिल्म में रणवीर सिंह भी हैं.. तो संजय लीला भंसाली की पद्मावत के तुलना होने की बात पर करण जौहर ने कहा- यदि मैं कहूंगा कि इस तुलना की मैं परवाह नहीं करता.. तो यह झूठ होगा। मैं खुद संजय लीला भंसाली की फिल्मों का फैन रहा हूं। मैं सिर्फ उम्मीद कर रहा हूं कि लोग भंसाली से तुलना के चक्कर में फिल्म को मौका ना दें।


Click it and Unblock the Notifications