NCB से करण जौहर बोले, 'जिस मोबाइल से पार्टी वाला वीडियो बनाया वह खो गया'
फिल्ममेकर करण जौहर ने बीते शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को समन का जवाब भेजा। इस जवाब में उन्होंने कहा कि जिस फोन से वह वायरल वीडियो शूट हुआ था, वह फोन खो चुका है। टाइम्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर ने मोबाइल फोन खो जाने की बात कही। उन्होंने ये भी कहा कि उनके पास ये वीडियो पेनड्राइव में है वह एनसीबी को जमा कर रहे हैं। इस वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया से ही डाउनलोड किया है।
बता दें जुलाई 2019 में हुई एक पार्टी से जुड़ा ये मामला है। जब करण जौहर के घर पर एक पार्टी रखी गई। इस पार्टी में बॉलीवुड के टॉप स्टार्स नजर आए। साथ ही आरोप लगे कि इस पार्टी में कथिततौर पर ड्रग्स का सेवन हुआ था।
बीते शुक्रवार को करण जौहर ने लिखित में जवाब व पेनड्राइव एनसीबी को भेजे। ये खबरें भी सामने आई कि करण जौहर ने एक बार फिर ड्रग्स के सेवन से इंकार किया है। इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर इस बारे में सफाई दे चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications