2017 के सबसे बड़े सुपरस्टार.. लेकिन नहीं मिलेगी बॉलीवुड फिल्म.. SHOCK
साल 2017 की सबसे बड़ी फिल्म बनी बाहुबली 2.. और सबसे बड़े स्टार बन गए प्रभास। फिल्म की सफलता के बाद लगभग हर बॉलीवुड निर्माता- निर्देशक प्रभास को लांच करना चाहते थे। यहां तक कि करण जौहर ने भी सुपरस्टार को अप्रोच किया।
लेकिन काफी समय बीत चुका है और प्रभाष के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कोई खबर सामने नहीं आयी है। लेकिन बता दें, इसके वजह खुद प्रभास ही हैं। असल में करण जौहर, प्रभाष को बॉलीवुड में लांच करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। लेकिन प्रभाष ने इस प्रोजेक्ट के लिए 20 करोड़ रुपये की मांग कर दी।

जाहिर है करण जौहर के लिए बहुत ज्यादा लगी। क्योंकि बॉलीवुड के बड़े बड़े सुपरस्टार भी इतनी राशि नहीं लेते हैं। फिर इसके बाद करण जौहर ने प्रभाष को बॉलीवुड में लांच करने का फैसला बदल दिया।
इस समय प्रभाष अपनी नई फिल्म साहो पर काम कर रहे हैं, जो कि तीन भाषाओं तमिल, तेलुगु और हिन्दी में बनाई जा रही हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ और नील नितिन मुकेश जैसे बॉलीवुड कलाकार भी हैं हैं।


Click it and Unblock the Notifications