ऋषि कपूर के करियर के 50 साल पूरे होने पर भावुक हुए करण जौहर, जोकर बनकर रूला गए थे
राज कपूर की मशहूर फिल्म मेरा नाम जोकर आज अपनी रिलीज़ के 50 साल पूरे कर चुकी है और इस फिल्म के साथ फैन्स आज अपने फेवरिट एक्टर ऋषि कपूर को भी याद कर रहे हैं। ऋषि कपूर को याद कर करण जौहर भी भावुक हुए। मेरा नाम जोकर के 50 साल पूरे होने पर दरअसल, नीतू कपूर ने एक पोस्ट लिखा।
करण जौहर ने इसी पोस्ट पर जवाब देते हुए ऋषि कपूर को अपना फेवरिट एक्टर बताया। गौरतलब है कि मेरा नाम जोकर के साथ ऋषि कपूर ने एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी।

एक जोकर बनकर सड़कों पर कारस्तानी दिखाते नन्हें ऋषि कपूर पर हर कोई फिदा हो गया था। वहीं एक छोटे से जोकर को यूं दुनिया को हंसाते देखकर लोगों की आंखें नम हो गई थीं। मेरा नाम जोकर, 18 दिसंबर 1970 को रिलीज़ हुई और बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
बाद में मेरा नाम जोकर से कर्ज़ में डूबे अपने पिता राज कपूर को ऋषि कपूर ने 1973 में बॉबी की रिलीज़ के साथ मुक्त किया। ऋषि कपूर के करियर के डेब्यू से जुड़ी कुछ और यादें उन्होंने खुद अपनी किताब में बताई थीं।


Click it and Unblock the Notifications












